जम्बी भल्ला की गाभिन जर्सी गाय रही सर्वोत्तम पशु

जम्बी भल्ला की गाभिन जर्सी गाय रही सर्वोत्तम पशु

विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन आज पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों ने अपने पशुओं का प्रदर्शन किया।

इस पशु प्रदर्शनी में जम्बी भल्ला की गाभिन जर्सी गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया, जिसे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने रिबन बांधकर सुशोभित किया। इस पशु प्रदर्शनी में कुल 37 पशु सम्मिलित हुए।

इस प्रदर्शनी में भैंस वर्ग में जैनुल की भैंस, दुधारू भैंस वर्ग में डॉ. सलीम की भैंस, देसी दुधारू गाय वर्ग में भूपेंद्र भारती की गाय, देशी गाय वर्ग में डी.एन. कुशवाहा की गाय, गाभिन जर्सी गाय वर्ग में जम्बी भल्ला की गाय, बकरी वर्ग में रिजयाउद्दीन, मुअज्जद अंसारी एवं सन्नी की बकरी तथा घोड़ा वर्ग में अभिषेक शर्मा एवं कार्तिक खेरा का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहे।

वहीं भैंस वर्ग में भुट्टी यादव की भैंस, दुधारू गाय वर्ग में भूपेंद्र भारती की गाय, गाभिन गाय वर्ग में नीरज व गोविंद की गाय, क्रॉस ब्रीड दुधारू गाय वर्ग में मिथुन व आदित्य की गाय तथा बकरी वर्ग में रफा, सबनुम एवं यश की बकरी द्वितीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर पशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2 हजार रुपये नकद दिए गए तथा सर्वोत्तम पशु के लिए जम्बी भल्ला को 5 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए।

इस पशु प्रदर्शनी के संयोजक एवं अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा, डॉ. ए.एच. अहमद थे तथा निर्णायक मंडल में डॉ. एस.सी. त्रिपाठी, डॉ. एस.पी. मौर्य, डॉ. ए.के. घोष, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. आर.एस. बरवाल, डॉ. आर.के. शर्मा एवं डॉ. अमित प्रसाद उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने सहयोग दिया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को पशुओं की अच्छी नस्लों के बारे में सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी किट एवं मिनरल मिक्सचर निःशुल्क वितरित किए गए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this