Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में चार वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

हरिद्वार में चार वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार

स्टेशन रोड़ी बेलवाला पर आकर सूचना दी कि उसकी 4 वर्षीय बेटी को सूरज नामक एक व्यक्ति लेकर कहीं चला गया है। यह भी बताया कि पिछले 4-5 महीने से वह उन्ही की झोपड़ी में रह रहा है तथा कबाड़ बिनने का काम करता है। आरोपी सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। बताया कि 13 मई को जब वह पति पत्नी घर लौटे और बच्ची

हरिद्वार में चार वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार
अवैध संबंधो के चलते हुई मारपीट का लिया बदला
हरिद्वार। चार वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी सूरज उर्फ सूरजभान को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 15 मई को रोड़ी बेलवाला क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपड़ी में रह रहे एक व्यक्ति बमबम दास ने पुलिस स्टेशन रोड़ी बेलवाला पर आकर सूचना दी कि उसकी 4 वर्षीय बेटी को सूरज नामक एक व्यक्ति लेकर कहीं चला गया है। यह भी बताया कि पिछले 4-5 महीने से वह उन्ही की झोपड़ी में रह रहा है तथा कबाड़ बिनने का काम करता है। आरोपी सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। बताया कि 13 मई को जब वह पति पत्नी घर लौटे और बच्ची को नही पाया तो उन्होंने अनुमान लगाया कि सूरज बच्ची को लेकर सहारनपुर चला गया है। इसीलिए दंपत्ति बच्ची की तलाश में सहारनपुर गई थी लेकिन काफी तलाश के बाद भी बेटी या उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पा रहा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी गयी। इस दौरान 16 मई को रेलवे ट्रैक की सुरंग में बच्ची का शव बरामद हो गया।
बच्ची का शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने हत्यारे की तलाश के लिए कई पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया। हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपी सूरज को बसेडी रोड लक्सर स्थित कबाडी बस्ती से शमशान घाट की ओर जाने वाली सडक के पास बने खण्डर से दबोच ने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी है तथा वर्तमान में गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोडीबेलवाला में रह रहा था। वर्ष 2021 में हरिद्वार आने के बाद कुछ समय पहले ही उसकी कबाड़ बिनते हुए उसकी बमबम दास व उसकी पत्नी रेखा से पहले मुलाकात और फिर दोस्ती हो गयी। आरोपी अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे देता था जिस वजह से उसकी मृतका की मां के साथ नजदीकियां बढ गयी। अक्सर आरोपी सूरज की दी हुई गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर नशे में धुत रहने वाले बमबम दास ने एक दिन दोनो को शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुये देख लिया और सूरज के साथ मारपीट, गाली गलौच कर झोपडी से बाहर निकाल दिया। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए प्लान तैयार कर आरोपी पहले पति-पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर अपने पिता की लाड़ली 4 वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। रेलवे सुरंग के अन्दर पहुचने पर उसने बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...