Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ फिल्म विकास परिषद के अधिकारी केएस चौहान को उत्कृष्टता अवॉर्ड
उत्तराखंड न्यूज़

फिल्म विकास परिषद के अधिकारी केएस चौहान को उत्कृष्टता अवॉर्ड

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

सूचना व लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल ऑफिसर केएस चौहान को मुख्यमंत्री सुशासन एवं उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल समेत कुल 21 अधिकारियों को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

केएस चौहान ने अपने सेवाकाल में राज्य में फिल्म शूटिंग और पर्यटन बढ़ाने को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके आउटस्टैंडिंग कार्य को देखते हुए ही इस पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया। गौरतलब है कि चौहान ने पिछले 2 वर्षों में उत्तराखंड में विभिन्न फिल्म निर्माताओं के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य को एक विशिष्ट पहचान दिलाई। साथ ही राज्य को आर्थिक रूप से काफी फायदा हुआ।

 

पर्यटन की दृष्टिकोण से भी राज्य में बहुत अधिक फायदा हुआ है। इसके अतिरिक्त चौहान द्वारा विगत कई वर्षों से राजपथ पर उत्तराखंड राज्य की झांकी का नेतृत्व किया गया।

ये अधिकारी होंगे सम्मानित

  1. भूपेंद्र कौर ओलख (IAS)
  2. आशीष कुमार श्रीवास्तव (IAS)
  3. मंगेश घिल्डियाल (IAS)
  4. मयूर दीक्षित ( IAS)
  5. ललित नारायण मिश्र (PCS)
  6. पीके पात्रों (IFS)
  7. दीप चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी चकराता
  8. मोहित कुमार कोठारी, परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग
  9. विम्मी जोशी, सहायक परियोजना अधिकारी चंपावत
  10. एसके झा, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग
  11. एसके दानू, जिला शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग
  12. मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता रुद्रप्रयाग
  13. राजीव रतन, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय खानपुर हरिद्वार
  14. डॉ. शिव कुमार उपाध्याय, उपपरियोजना निदेशक अल्मोड़ा
  15. कुशाल सिंह कोहली, जिला पूर्ति अधिकारी रुद्रप्रयाग
  16. केएस चौहान, उपनिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  17. हरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर रुद्रप्रयाग
  18. धीरज डिमरी, सहायक अभियंता सिंचाई केदारनाथ
  19. मुकेश बहुगुणा, कनिष्क अभियंता सिंचाई केदारनाथ रुद्रप्रयाग
  20. प्रदीप कुमार, अनुभाग अधिकारी पीडब्ल्यूडी
  21. मीनाक्षी नौटियाल, उपनिरीक्षक महिला हेल्पलाइन चंपावत
Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...