सीओ संदीप नेगी ने शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीओ को अपनी मांग के संबंध में एक ज्ञापन भी सौपा।
तीर्थनगरी में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शहर में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने आईडीपीएल पुलिस स्टेशन का घेराव किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऋषिकेश शहर में शराब की अवैध बिक्री और तस्करी नहीं रूकी तो वो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुलिस ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
बता दें कि ऋषिकेश शहर में अवैध शराब की ब्रिकी का मामला पहले भी कई बार उठ चुका है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से लोग संतुष्ट नहीं है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में लोग आईडीपीएल पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सीओ संदीप नेगी लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए आईडीपीएल पुलिस स्टेशन आए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनकी भावनाओं को समझा।
सीओ संदीप नेगी ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस को पहले से ही निर्देशित किया हुआ है और अधिक कार्रवाई के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *