Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सिडकुल हरिद्वार में प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लांट का शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़

सिडकुल हरिद्वार में प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लांट का शिलान्यास

प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार को सिडकुल हरिद्वार में प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु कॉमन वेस्ट प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैसिलिटी प्लांट के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत के सपने को मिशन के रूप में लिया है। इस प्लांट की स्थापना स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। प्रदेश में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट की स्थापना होने से सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकिल करने में सहायता मिलेगी। इस प्लांट के बनने के बाद वेस्ट को बेस्ट बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्लांट अगले 6 से 8 महीने में तैयार हो जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजन का स्वच्छता में व्यक्तिगत तौर पर अपना योगदान देने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंचायती राज मंत्रालय के द्वारा प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट की आधारशिला रखने पर बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज ने बहुत बड़ा योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज सिस्टम की मजबूती बहुत ही आवश्यक है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के नेतृत्व में पंचायत के क्षेत्र में अनेक सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए एक संस्कार है। परिवारों में एकांगीपन पनपने के बाद स्वच्छता का माहौल समाप्त होता गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया। देश को स्वच्छ बनाने में नेता और अभिनेता के साथ पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि बहुत योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड ओडीएफ घोषित हुआ है। स्वच्छता बढ़ने से बीमारियों में कमी आती है। बच्चों को डायरिया से बचाया जा सका है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या है। प्लास्टिक को रिसाइक्लिंग कर वेस्ट से बेस्ट की ओर जाना स्वच्छता ओर रोजगार दोनों ओर से जरूरी है।  यह प्लांट जल्दी ही एक्टिवेट होगा और सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकिल करने की ओर परियोजनाएं लाई जा सकेंगी।
Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...