राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए हुआ बंद, अब 15 नवंबर को खुलेंगे गेट

राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए हुआ बंद, अब 15 नवंबर को खुलेंगे गेट

गौर हो कि चीलावली के मोहण्ड गेट ने इस साल नए रिकॉर्ड बनाए हैं। साथ ही चीला व मोतीचूर ने भी लोगों को आकर्षित करते हुए खासा राजस्व कमाया है। सभी चार गेटों से पार्क महकमे को एक करोड़ तेइस लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। मानसून सीजन की समाप्ति के बाद अब इसे 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस बार पार्क के सभी गेटों मे जमकर पर्यटक वन्यजीवों के दीदार को पहुंचे। साथ ही इस बार हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर गेट ने विगत वर्षों की तुलना मे दोगुनी कमाई की है। पिछले वर्ष रानीपुर गेट से लगभग 9 लाख 58 हजार की आमदनी हुई थी, जो इस बार बढ़कर 17 लाख 36 हजार रुपए हुई है।
भारतीय पर्यटको के साथ विदेशी पर्यटको की संख्या में भी इस बार इजाफा हुआ। सभी गेटों मे इस बार 51500 सैलानियों ने भृमण किया। इनमें दो हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। विगत वर्ष 46 हजार के करीब सैलानी राजाजी पहुंचे थे, जिनमें 1400 के करीब विदेशी नागरिक थे।
जानकारी देते हुए राजाजी वार्डन चित्रांजलि नेगी ने बताया कि इस बार का सीजन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है। इसी को देखते हुए अगले सीजन की तैयारी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि अब 5 महीने बाद 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए फिर से राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट खोले जाएंगे। इस बीच जंगल को ग्रोथ करने में काफी मदद मिलती है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के गेटों से प्राप्त राजस्व
रानीपुर 17.36 लाख रुपए राजस्व
मोहण्ड 35.27 लाख रुपए राजस्व
चीला 53.20 लाख रुपए राजस्व
मोतीचूर 17.13 लाख रुपए राजस्व

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this