Home उत्तराखंड न्यूज़ विनीता के लिए वरदान साबित हुई रीप की अल्ट्रा पुअर योजना
उत्तराखंड न्यूज़

विनीता के लिए वरदान साबित हुई रीप की अल्ट्रा पुअर योजना

रीप परियोजना के गौरव बेंजवाल ने बताया कि विनीता देवी का चयन अल्ट्रा पुअर योजना के तहत हुआ, जिसमें उन्हें 35 हजार की ब्याज रहित सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गई। इस सहयोग धनराशि की मदद से विनीता देवी ने एक भैंस क्रय की और वह प्रतिदिन चार लीटर दुग्ध उत्पादन कर रही हैं और माह में 120 लीटर दुग्ध उत्पादन कर रही हैं। वह दुग्ध को प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर 60 रूपए प्रति लीटर बेच रही हैं, जिससे वह महीने का सात से आठ हजार कमा रही हैं। बेंजवाल ने बताया कि रीप परियोजना से विनीता देवी की सामाजिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के उत्यासू गांव निवासी विनीता देवी के लिए ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की अल्ट्रा पुअर योजना वरदान साबित हुई है। पति का पूर्व में देहांत होने के बाद महिला के सामने घर की आजीविका का संकट खड़ा हो गया था, जिससे घर की आर्थिकी का बोझ विनीता के कंधों पर आ गया। बावजूद इसके महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आजीविका की ओर अपने कदम बढ़ाए।
विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत उत्यासू गांव निवासी विनीता देवी के पति के देहांत के बाद घर की स्थिति काफी डगमगा गई। उनके सामने बच्चों के लालन-पालन की समस्या खड़ी हो गई, लेकिन विनीता ने हिम्मत नहीं हारी। वह ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) में गठित जय रूद्रनाथ स्वायत्त सहकारिता में सदस्य एवं शेयरधारक के रूप में जुड़ी। उन्हें परियोजना एवं सरकारी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। परियोजना मानकों पर सर्वेक्षण के उपरांत पाया गया कि सदस्य अति निर्धन परिवार से है।
रीप परियोजना के गौरव बेंजवाल ने बताया कि विनीता देवी का चयन अल्ट्रा पुअर योजना के तहत हुआ, जिसमें उन्हें 35 हजार की ब्याज रहित सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी गई। इस सहयोग धनराशि की मदद से विनीता देवी ने एक भैंस क्रय की और वह प्रतिदिन चार लीटर दुग्ध उत्पादन कर रही हैं और माह में 120 लीटर दुग्ध उत्पादन कर रही हैं। वह दुग्ध को प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर 60 रूपए प्रति लीटर बेच रही हैं, जिससे वह महीने का सात से आठ हजार कमा रही हैं। बेंजवाल ने बताया कि रीप परियोजना से विनीता देवी की सामाजिक स्थिति में परिवर्तन हुआ है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...