Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार पहुंचा
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार पहुंचा

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार पहुंचा
अब तक 12 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
देहरादून।
प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को एक ही दिन में 27,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया। मई और जून के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं, जिस कारण अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सेंटरों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। प्रशासन के अनुसार तीर्थयात्रियों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक है, और उन्हें यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। ऐसे में जिन लोगों को ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिले, वे अब ऑफलाइन केंद्रों का रुख कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को व्यवस्थित करने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अधिक ऑफलाइन केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है और स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के बाद अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल पंजीकरण 31 लाख से अधिक हो चुके हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था, लेकिन तीर्थयात्रियों की भारी संख्या के चलते मई और जून के लिए सभी ऑनलाइन स्लॉट फुल हो चुके हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 28 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और नया गांव विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र शुरू किए। इस व्यवस्था के तहत पहली बार 22 मई को रिकॉर्ड 27,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना हैं कि आने दिनों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या और बढ़ने की संभावना है। किसी भी श्रद्धालु को पंजीकरण करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कुल पंजीकरण के सापेक्ष अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। बता दे कि ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट मई और जून के लिए फुल हो चुके हैं, जिससे हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और नया गांव विकासनगर में बनाए गए ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

अब तक हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण का ब्योरा
धाम पंजीकरण
केदारनाथ 10,55,694
बदरीनाथ 9,61,953
गंगोत्री 5,68,355
यमुनोत्री 5,16,317
हेमकुंड साहिब 63,906

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...