Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी झील में डूबी महिला का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

टिहरी झील में डूबी महिला का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

महिला का नाम विजयलक्ष्मी है और इसके पति का नाम स्व. दिनेश चौहान है महिला की उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। यह महिला ग्राम कंगसाली, पट्टी रैका, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली थी।

आज टिहरी गढवाल के थाना लम्बगांव द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि विगत रात से कंगसाली गांव की एक महिला लापता है जिसकी चप्पल व फोन टिहरी झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

इस सूचना पर हेड कांस्टेबल राकेश रावत ने अपने अन्य जवानों के साथ आवश्यक उपकरणों लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया।

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा 35 से 40 फ़ीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त महिला के शव को ढूंढ निकाला व बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया।

इस महिला का नाम विजयलक्ष्मी है और इसके पति का नाम स्व. दिनेश चौहान है इस महिला की उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। यह महिला ग्राम कंगसाली, पट्टी रैका, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...