Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ CM रावत की घोषणा, इनोवेटिव युवाओं के लिए बनेगा अलग फंड
उत्तराखंड न्यूज़

CM रावत की घोषणा, इनोवेटिव युवाओं के लिए बनेगा अलग फंड

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार आधुनिक तकनीक को अपनाने के साथ-साथ नवोन्मेष को भी बढ़ावा दे रही है। सीएम ने घोषणा की है कि नवोन्मेषी लोगों के लिए एक फंड बनाया जाएगा। इससे ऐसे लोगों को, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपने नवोन्मेषी विधा को बीच में ही छोड़ देते हैं, उन्हें बहुत मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विक्रम साराभाई शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर से नवोन्मेषी प्रतिभाओं को खोजने एवं विज्ञानी माहौल तैयार करने के लिए योजना बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नए आविष्कारों के प्रति एक माहौल बनेगा, जो छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को जागरूक करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी राज्य के विकास एवं आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने बताया कि साइंस सिटी की डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आमवाला देहरादून में उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (USAC) के नवनिर्मित उत्तराखंड अंतरिक्ष भवन का लोकार्पण करने के बाद ये बातें कहीं।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य जियोइन्फोर्मेटिक्स मीट 2020 का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड एटलस का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूसैक परिवार को बधाई देते हुए कहा कि USAC को अपना भवन मिल गया है। इससे उत्तराखंड राज्य को बहुत लाभ होने वाला है। उत्तराखंड अपने जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों में स्पेस टेक्नोलॉजी की सहायता ले सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तेजी से ई-ऑफिस की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य में ई-कैबिनेट शुरू हो गया है। गवर्नर ऑफिस और सीएम ऑफिस को शीघ्र ही ई-ऑफिस के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

इसरो के पूर्व चेयरमैन एएस किरन कुमार ने कहा कि आज भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जो स्पेस टेक्नोलॉजी में महारत हासिल रखते हैं। इसकी सहायता से सुपर साइक्लोन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय हम हजारों जानें बचाने में सफल रहे हैं। जियोइन्फोर्मेटिक्स की सहायता से सुदूर संवेदन एवं अंतरिक्ष संचार के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास कार्यों का सृजन, प्रचार प्रसार, समन्वय, मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं तकनीक के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही।

इस अवसर पर राज्य मंत्री धनसिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दिलीप सिंह रावत, धन सिंह नेगी, मुकेश कोहली, पूर्व अध्यक्ष इसरो एएस किरन कुमार, सचिव आरके सुधांशु एवं निदेशक यूसैक प्रो एमपीएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...