हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
पौड़ी के सितोनस्यूं स्थित फलस्वाड़ी गांव में सीता माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके संबंध में राज्य स्तरीय ट्रस्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को बैठक की और निर्माण कार्य के अलग-अलग विषयों की जानकारी ली।
खास बात यह है कि इस मंदिर के लिए सीता माता से जुड़े सभी स्थानों की शिला, मिट्टी एवं जल लाया जाएगा। प्रदेश के 13 जिलों के मंदिरों की शिला एवं मिट्टी सीता माता मंदिर के लिए लाई जाएगी।
सीता माता मंदिर के पास जटायु का मंदिर भी बनेगा। खास बात यह है कि यह मंदिर ऐसे स्थान पर होगा, जहां से श्रद्धालु सीता माता मंदिर के दर्शन कर सकें। सीतोनस्यू में जिस स्थान पर सीता माता ने समाधि ली थी, उस स्थान पर प्राचीन स्वरूप को वैसा ही रखा जाएगा।
पौड़ी के सितोनस्यूं स्थित फलस्वाड़ी गांव में सीता माता मन्दिर निर्माण हेतु राज्य स्तरीय ट्रस्ट बनाया जायेगा। इस मन्दिर के लिए सीता माता से जुड़े सभी स्थानों की शिला, मिट्टी एवं जल लाया जायेगा। प्रदेश के 13 जिलों के मंदिरों की शिला एवं मिट्टी सीता माता मंदिर के लिए लाई जायेगी। pic.twitter.com/rSq7DTUybs
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) January 14, 2020
सीएम ने बताया है कि देवप्रयाग से सीतासैंण तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए व्यवस्थाएं होंगी। मंगलवार को सीएम ने मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी, पर्यटन सचिव समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।


Leave a comment