Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग की प्रेरणा दे रहा पहाड़
उत्तराखंड न्यूज़अतुल्य उत्तराखंडदेहरादून

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सोशल डिस्टेंसिंग की प्रेरणा दे रहा पहाड़

social distancing appeal by uttarakhand cm trivendra rawat

दुनियाभर में 20 हजार से ज्यादा लोगों लोगों की जान ले चुके कोराना वायरस का अभी कोई टीका या इलाज विकसित नहीं हो पाया है। ऐसे में सरकार इसके संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दे रही हैं, जो कोरोना के मरीजों से दूसरे लोगों को संक्रमण से बचाने का उपाय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हर संबोधन और ट्वीट में इसका आह्वान किया है। पिछले 2 दिनों में देशभर में घोषित लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड के लोगों की प्रेरणा देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जी हां, किराने की दुकान हो या दवाओं की लोग एक दूसरे से दूरी बरत रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सबसे जरूरी है- सोशल डिस्टेंसिंग। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान खरीदते हुए इसी तरह सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से बाजार में भीड़ न होने दें। सभी का सहयोग मिला तो हम जल्द ही इस कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त करेंगे।’

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/pcb.3197726890247810/3197726420247857/?type=3&theater

 

एक दिन पहले बुधवार को बनारस के लोगों से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि महाभारत का युद्ध 18 दिनों तक चला और कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई 21 दिनों तक चलेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बातों का असर होता दिख रहा है। लोग जागरूक हुए हैं और हाथों को सैनिटाइज कर रहे हैं। बहुत जरूरी काम से ही घर से बाहर कदम रख रहे हैं। दरअसल, हम जितनी बार घर से बाहर कदम रखेंगे उतनी बार कोरोना वायरस के घर में प्रवेश करने का खतरा पैदा हो जाएगा।

uttarakhand can become inspiration against corona

अच्छी बात यह है कि शहर ही नहीं गांवों के लोग भी बढ़-चढ़कर सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। एक तस्वीर (ऊपर बाएं) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से आई है। मेन रोड से ममकोट करीब 13 किमी दूर है। आने-जाने की गाड़ियां और समय तय है। यहां सामान खरीदने के लिए महज 3-4 दुकानें हैं लेकिन गांव के लोग बिना परेशान हुए आराम से एक दूसरे से दूरी बनाते हुए खरीददारी कर रहे हैं।

शहरों की तरह यहां भी दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए घेरा या गोला तय कर रखा है और उसी के हिसाब से लोगों को सामान दिया जा रहा है। सच में, अगर इसी तरह उत्तराखंड के लोगों समेत पूरे देश ने धैर्य और संयम के साथ घर में खुद को कैद रखते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखी तो 21 दिन में देश कोरोना वायरस के खिलाफ यह जंग निश्चित ही जीत जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles