Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी के एक स्कूल में अचानक एक के बाद एक बेहोश होने लगी छात्रायें, कुछ चीखने-चिल्लाने लगी
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी के एक स्कूल में अचानक एक के बाद एक बेहोश होने लगी छात्रायें, कुछ चीखने-चिल्लाने लगी

स्कूल की नई बिल्डिंग में बैठते ही बेहोश हुईं 10 बालिकाएं

उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कालेज कदम में जब बच्चे एक सप्ताह बाद स्कूल पहुंचे तो उनके विद्यालय के नए भवन में बैठते ही एक के बाद एक लगातार 10 बालिकाएं बेहोश होने लगीं।

इससे पहले बुधवार को एक दो बच्चे ही बेहोश हो रहे हुए थे। लेकिन आज स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता उस समय एकाएक बढ़ गई, ज़ब एक साथ 10 बालिकाएं कक्षा में बेहोश हो गई।

CM Dhami का भ्रष्टाचार पर प्रहार, सब रजिस्ट्रार सस्पेंड

शिक्षकों, अभिभावकों ने छात्राओं को बाहर निकाला और जैसे ही मैदान में लाया तो वह चीखने चिल्लाने लगी।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार सभी बीमार छात्राओं को उनके अभिभावक देव पश्वा के पास ले गए हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की वह जल्द से जल्द मामले में संज्ञान लेकर समाधान निकालें।

इससे पहले उत्तराखंड के चंपावत जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां जिला मुख्यालय से 93 किमी दूर स्थित जीआईसी रमक में कुछ छात्राएं एक साथ रोने, चीखने और कक्षाओं से भागने लगी थी। करीब 39 छात्राएं ऐसी हरकतें कर रही हैं।

अभिभावक इसे दैवीय प्रकोप बता रहे थे, जबकि शिक्षा विभाग ने इसे मास हिस्टीरिया बताया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles