[fvplayer id=”10″]
दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की श्रद्धांजलि सभा में कई दिग्गज पहुंचे। नई दिल्ली स्थित सुब्रतो पार्क के वायुसेना सभागार में सीडीएस स्व. जनरल रावत के परिवार ने उनके लिए एक श्रद्धाजंलि सभा रखी थी। रक्षा
READ MOREसीडीएस जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों-तारिणी और कृतिका ने अंतिम संस्कार से संबंधित रस्मी अनुष्ठान किए। लाखों लोगों ने टेलीविजन पर इस भावुक कर देने वाले क्षण को देखा। अंत्येष्टि स्थल के पास लोगों का हुजूम मौजूद था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस भी भारत के पहले सीडीएस के अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।
READ MOREकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल, राहुल गांधी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरियाणा के सीएम मनोजर खट्टर, एनसीपी चीफ शरद पवार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत तमाम राजनीतिक शख्सियतें और तीनों सेनाओं के बड़े अफसर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे।
READ MOREप्रधानमंत्री मोदी गुरुवार देर रात नौ बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। तीनों सेनाओं के प्रमुख, थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी वहां मौजूद थे।
READ MOREमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखंड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।
READ MOREमूल रूप से सीडीएस जनरल रावत पौड़ी जिले के सैंण गांव से थे। यहां पर उनके चाचा भरत सिंह रावत और उनका परिवार रहता है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले द्वारीखाल ब्लॉक में बिरमोली ग्राम पंचायत के अंतर्गत सैंण गांव आता है। जनरल रावत के घर तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता पैदल तय करना पड़ता है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

जनरल बिपिन रावत स्मृति ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ सशस्त्र बलों के बीच एकजुटता और अखंडता पर ध्यान केंद्रित करेगी। ‘यूएसआई के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीके शर्मा को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा गया है, इसका भुगतान नामित ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ को मानद राशि के तौर पर किया जाएगा।’
READ MORE
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए एक हवाई हादसे में जान चली गई थी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल विजय रावत (रिटा.) को भाजपा से जोड़ना सैनिक बहुल प्रदेश में सीएम धामी का एक अहम कदम माना जा रहा है। वह खुद भी सैनिक के बेटे हैं। सीडीएस जनरल रावत के निधन के बाद उन्होंने कई मंचों से उन्हें अपना अभिभावक बताया था।
READ MORE