[fvplayer id=”10″]
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि उत्तराखंड पूरी देश की आस्था ही नहीं, बल्कि कर्म और कठोरता की भी भूमि है। इसलिए इस क्षेत्र का विकास, इस क्षेत्र को भव्य स्वरूप देना, डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैंने केदारपुरी की पवित्र धरती से कहा था और आज देहरादून से दोहरा रहा हूं, ये परियोजनाएं इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
READ MOREपुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम और बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों के तीखे विरोध के मद्देनजर राज्य सभा के पूर्व सदस्य मनोहरकांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के संबंध में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।
READ MOREस्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि एलारा फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू के बाद लंदन के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल ‘रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस’ का भारत में पहली बार उत्तराखंड के जिला अस्पताल चंपावत में टेलीमेडिसिन और वर्चुअल ओपीडी के साथ ही एक्शन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा।
READ MOREमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘उत्तरा’ स्टेट एम्पोरियम के निर्माण से लोगों को अपने स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार मिल गया है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जहां लोगों की अजीविका में वृद्धि होगी, वहीं उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
READ MOREदिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, आम आदमी पार्टी की ओर से गंगोत्री विधानसभा से कर्नल अजय कोठियाल चुनाव लडेंगे। उन पर जनता का विश्वास है, चाहे रोजगार दिलाना हो या आपदा के दौर में काम करना हो, वह सब बेहतर जानते हैं। गंगोत्री के लोगों के लिए यह अच्छा अवसर है, उनके लिए कर्नल कोठियाल एक बेहतर विकल्प हैं, गंगोत्री के साथ ही उत्तराखंड के लिए भी यह अच्छी खबर है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

मधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।
READ MORE
2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MORE