[fvplayer id=”10″]
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किए जाने के लिए गठित की गई समिति की संस्तुति के आधार पर इन नामों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान के चयनित डा. अनिल जोशी, रस्किन बांड, बचेंद्री पाल, नरेंद्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
READ MOREकपाट बंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ में उपस्थित रहे। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े केदारनाथ धाम से पंच मुखी डोली ने सेना के बैंड की भक्तमय धुनों के बीच मंदिर की परिक्रमा कर विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।
READ MOREकोविड-19 काल में जब साल 2020 में लगभग सभी बाहरी क्रियाकलापों पर रोक रही तो निम ने कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में सभी जरूरी प्रोटोकाल का पालन करते हुए उत्तरकाशी में अनाम और अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण किया। यह देश-विदेश में साहसिक क्रियाकलापों में रुचि रखने वाले लोगों को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास था।
READ MOREपीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड जितनी ऊंचाई पर है, उससे ज्यादा ऊंचाई हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उत्तराखंड के तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि चारधाम यात्रा आने वाले भक्तों की संख्या लगातार रिकॉर्ड बढ़ रही है। अगर कोरोना नहीं होता तो यह और भी ज्यादा होती।
READ MOREपीएम नरेंद्र मोदी ने सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हर बार जवानों के साथ दिवाली मनाई क्योंकि देश के जवान ही उनका परिवार हैं। उन्होंने लोगों से दिवाली पर एक दीया जवानों के शौर्य को समर्पित कर जलाने की अपील की।
READ MOREसीएम धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1800 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1500 रुपये तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रुपये मासिक की मानदेय वृद्धि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

मधुमक्खी सिर्फ शहद नहीं देती, वह हमारे पूरे पर्यावरण की रक्षक है। लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलों का परागण मधुमक्खियों के माध्यम से होता है। यदि मधुमक्खियां सुरक्षित रहेंगी तो पहाड़, कृषि और जैव विविधता सभी सुरक्षित रहेंगे। हर युवा को मधुमक्खी संरक्षण को पर्यावरण संरक्षण का मिशन बनाना चाहिए।
READ MORE
2000 से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद, दवा के लिए दिनभर भटकते रहे मरीज और तीमारदार, देहरादून समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को दवा कारोबारियों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर राजधानी दून, विकासनगर, मसूरी और श्रीनगर गढ़वाल सहित कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे। अचानक बंद हुई दवा दुकानों के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए अस्पतालों और बाजारों में घंटों भटकते रहे।
READ MORE