Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जमीनी विवाद में ताई की हत्या और ताऊ को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमपौड़ी गढ़वाल

जमीनी विवाद में ताई की हत्या और ताऊ को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

बीते रोज अनिल मेहरा ने थाना कोटद्वार पर तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी माता नंदी देवी व पिता कृपाल सिंह मेहरा ग्राम दिलीपपुर, कोटद्वार में अपने पुश्तैनी मकान में निवासरत हैं। उसके पिताजी का अपने भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है इसी विवाद के कारण 19 मई की रात को उसके चाचा के लड़के राहुल मेहरा द्वारा मेरे माता-पिता के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करते हुए हमला कर दिया जिससे मेरी माता की मृत्यु हो गई तथा पिता कृपाल सिंह मेहरा को गंभीर हालत में बेस अस्पताल कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी राहुल मेहरा की तलाश शरू कर दी गयी। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी राहुल मेहरा को बीती रात अम्बेडकर मूर्ति से आगे सिग्गड़ी पुल के पास मंदिर के कोने से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व खूनआलूदा कपड़ा बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...