Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बाघ ने बाघिन के दो शावकों को उतारा मौके घाट, शव बरामद
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमताज़ा ख़बर

बाघ ने बाघिन के दो शावकों को उतारा मौके घाट, शव बरामद

वन विभाग की टीम कालागढ़ रेंज के लक्कड़घाट बीट, कक्ष संख्या एक में नियमित गश्त पर थी। तब उन्हें मैग्ज़ीन स्रोत क्षेत्र के पास एक बाघ के शावक का शव दिखा। शावक का शरीर काफी सड़ी-गली अवस्था में था। उसके सभी अंग-दांत, नाखून, खाल और हड्डियां-झाड़ियों में बिखरे हुए मिले। टीम जब क्षेत्र में और आगे बढ़ी तो उसी स्रोत के दूसरे छोर पर दूसरा शव भी बरामद किया गया। जिसकी स्थिति भी पहली जैसी ही थी।

मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके में सघन गश्त और कांबिंग अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र की गहनता से तलाशी ली गई। लेकिन किसी तरह की संदिग्ध मानवीय गतिविधि या शिकारी की उपस्थिति नहीं मिली। हालांकि, घटनास्थल के आसपास एक वयस्क बाघ के ताज़ा पगचिन्ह और उपस्थिति के संकेत मिले। जिससे प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि यह हमला किसी नर बाघ ने किया है। यह व्यवहार टाइगर टेरिटरी के संघर्ष का हिस्सा हो सकता है। जिसमें नर बाघ प्रायः दूसरे नर के संभावित उत्तराधिकारियों (यानी शावकों) को मार डालता है।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है लेकिन प्रकृति के नियमों के अनुरूप भी है। अक्सर नर बाघ किसी क्षेत्र पर अधिकार जताने के लिए पहले से मौजूद बाघिन के शावकों को मार देता है। ताकि बाघिन दोबारा गर्भधारण कर सके और उसका साथी बन सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...