Home अतुल्य उत्तराखंड बारिश से ग्लेशियर टूटने का बढ़ा खतरा , सुरक्षा बल तैनात
अतुल्य उत्तराखंडदेश-विदेश

बारिश से ग्लेशियर टूटने का बढ़ा खतरा , सुरक्षा बल तैनात

साथ ही यहां तैनात जवानों को भी यात्रियों की सुरक्षा में लगातार मुस्तैद रहने को कहा गया है। कुबेर व भैरव ग्लेश्यिर में बारिश में खतरा रहता हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग के ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं। बारिश के कारण कुबेर और भैरव ग्लेशियर में खतरा बढ़ गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है और सुरक्षा बल उनकी मदद कर रहे हैं। अधिकारीयों ने सुरक्षा को लेकर जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
केदारनाथ क्षेत्र में ग्लेशियर प्वाइंट में यात्रियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी ग्लेशियर प्वाइंट पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। जो यात्रियों को यहां पर सुरक्षित आवाजाही करवा रहे हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर ग्लेशियर, भैरव ग्लेशियर में अक्सर वर्षा के दौरान ग्लेशियर गिरने का खतरा बना रहता है।केदारनाथ में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही है। जिससे ग्लेशियर प्वाइंट पर भूस्खलन व ग्लेशियर टूटने का खतरा बना हुआ है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ग्लेशियर प्वाइंट में पुलिस, वाइएमएफ और एसडीआरएफ के जवान तैनात कर दिए हैं, जो यात्रियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों को सर्तक होकर आवाजाही करने को कहा जा रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया यात्रियों को ग्लेशियर प्वाइंट पर सावधानी से आवाजाही करने को कहा जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...