Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कार से जानलेवा करतब दिखाने वाले पांच युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
उत्तराखंड न्यूज़क्राइम

कार से जानलेवा करतब दिखाने वाले पांच युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

श्रीनगर। बीती रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोता घाटी के पास अपनी कार में जानलेवा करतब दिखा रहे राजस्थान के पांच युवकों को देवप्रयाग पुलिस ने पकड़ किया। पुलिस ने युवकों की सारी हुड़दंगी निकाल दी।
युवक शुक्रवार रात के समय चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम पैदा हो रहा था। ये सभी युवक राजस्थान से चोपता जाने के लिए निकले थे। युवकों की पहचान राजस्थान निवासी नितिन, प्रकाश, हिमांशु, बजरंग, और भजनलाल के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को पकड़ लिया। इन सभी युवकों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस घटना के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया है कि इस तरह के जानलेवा स्टंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...