Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में बरसाती नाले में मचाया कहर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में बरसाती नाले में मचाया कहर

कल रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नंदप्रयाग के थिरपाक गांव के बगल से बहने वाले बरसाती नाले ने तोड़फोड़ मचा दी है। इस नाले का पानी और मलवा घरों के अंदर तक घुस गया। मलबे ने घरों के पास में बने सुरक्षा दीवार का नामोनिशान मिट गया है।

रात्रि में हुए इस अतिवृष्टि में घरों में बने शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है। नाले के तेज बहाव ने 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें मौजूद 1 बैल और 2 बकरी की मौत हो गई है। साथ ही ग्राम थिरपाक के गरीब लाल जी के 1 बैल और 2 बकरी मलवे की चपेट में आने से मौत के घाट उतर गए। मलवा पूरे खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ग्राम थिरपाक के देवाशीष कुमार, सज्जन लाल मनोहर लाल रोशन कुमार, रघुलाल, गरीब लाल, जिनके मकान को अभी भारी खतरा बना हुआ है। नंदानगर में चुफलागाड़ उफ़ान पर थी तो दूसरी तरफ नंदाकिनी नदी भी विकराल रूप में थी, रात को हुई भारी बारिश से और कितनी जगह नुकसान हुआ है इसकी अभी कोई खबर नहीं है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...