Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चंबा बाजार में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
उत्तराखंड न्यूज़

चंबा बाजार में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

चंबा बाजार में दो गुटों में अपसी विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भी किया। उधर, इस लड़ाई-झगड़े का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

चंबा बाजार के वीसी गबर सिंह चौराहे के पास दो पक्षों में किसी बात हो लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ कि बाजार के बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। इस बीच भीड़ में से ही किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया।

पुलिस बाद में दोनों पक्षों को को थाने लाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया है। थानाध्यक्ष लखपत सिंह  ने बताया कि समझाने के बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद सुलझ गया है। दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान भी किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...