Home उत्तराखंड न्यूज़ हरेला पर्व पर पंतनगर विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

हरेला पर्व पर पंतनगर विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा को सशक्त करते हुए पंतनगर विश्वविद्यालय में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय फार्म द्वारा विकसित 'हरेला उद्यान' में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत (आई.ए.एस.) द्वारा चंदन का पौधा रोपित कर की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया (आई.ए.एस.), विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी (किच्छा एवं रुद्रपुर), भारतीय स्टेट बैंक, रुद्रपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार एवं शाखा प्रबंधक रश्मि मित्तल, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशकगण, फार्म के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. जयंत सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

‘हरेला उद्यान’ और 1000 पौधों का रोपण

कुलपति डॉ. चौहान ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप कामिनी के पौधे भेंट किए। ‘हरेला उद्यान’ में चंदन और अशोक के कुल 100 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में फार्म के महाप्रबंधक डॉ. राजेश प्रताप सिंह एवं सहायक निदेशक अजय प्रभाकर का योगदान रहा।

मुख्य अतिथि दीपक रावत एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना, छात्रावास अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन तथा छात्रों के साथ शिवालिक भवन छात्रावास परिसर में भी वृक्षारोपण किया।

प्राकृतिक संरक्षण और शोध को लेकर प्रेरक संदेश

अपने संबोधन में दीपक रावत ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जो कार्य किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है, और इसमें भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक हरित और पर्वतीय राज्य है, जो पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक छटा से आकर्षित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राज्य की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से अपील की कि वे अपने शोध कार्यों को पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों तक पहुंचाएं ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि ‘हरेला उद्यान’ में हर वर्ष गणमान्य अतिथियों के सहयोग से फलदार पौधों का रोपण किया जाता है, जिससे यह उद्यान स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण की दृष्टि से भविष्य में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (शोध) डॉ. पी.के. सिंह, विश्वविद्यालय फार्म के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

एसबीआई द्वारा 1000 पौधों का योगदान

कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंतनगर द्वारा विश्वविद्यालय एवं उसके समस्त छात्रावास परिसरों में वृक्षारोपण हेतु कटहल, आम, लीची आदि के कुल 1000 पौधे प्रदान किए गए, जो विश्वविद्यालय की हरित पहल को एक नई गति प्रदान करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...