Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली #Chamoli आपदा: सैलाब गुजर गया, पीछे छूटे रूह कंपा देने वाले तबाही के निशान
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

#Chamoli आपदा: सैलाब गुजर गया, पीछे छूटे रूह कंपा देने वाले तबाही के निशान

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार सुबह ग्लेशियर टूटने के बाद आया सैलाब तो गुजर गया, पर अपने पीछे रूह कंपा देने वाले तबाही के निशान छोड़ गया। पानी के साथ आए मलबे में दफन लोग हों या सुरंग में घंटो फंसे रहने के बाद मौत के मुंह से बाहर आए लोग, खौफ साफ दिख रहा था। जिसने भी उफनाए सैलाब का नजारा देखा सहम गया। हालांकि इस बीच जिंदगियां बचाने के लिए देवदूतों का हौसला दिखा। यह फौलादी जवान ही हैं जिनके दम पर उम्मीदें कायम हैं कि चमत्कार होगा और जो लापता हैं वे अपनों से फिर मिल पाएंगे।

 

आइए देखते हैं रविवार को चमोली आपदा की ऐसी ही कुछ तस्वीरें जो खुद अपनी कहानी बयां कर रही हैं।

1- उत्तराखंड आपदा 2021 की वह तस्वीर, जिसे कोई भी याद नहीं करना चाहेगा। जिसने भी हरहराते पानी के प्रलय मचाने का वीडियो देखा तो भीतर से हिल गया।

 

 

 

2- सुरंग में काम चल रहा था, अचानक मौत आई बाढ़ ने उन्हें मलबे से ढक दिया। ऐसे में बहादुर जवानों ने मोर्चा संभाला और फिर शुरू हुआ जिंदगियां बचाने का अभियान।

 

3- सुरंग की यह तस्वीर ही बता रही है कि इस मलबे में जो दब गए उनका क्या हाल रहा होगा। यह जवानों के बुलंद इरादे से किए गए प्रयासों का ही नतीजा था कि ITBP के जवान रविवार शाम 16 लोगों को मौत के मुंह से खींच लाए। जो बाहर सुरक्षित निकले तो उनके मुंह पर एक ही नाम था- जय बद्री विशाल।

 

4- वह नजारा देखिए, शायद आपने फिल्मों में देखा होगा। नई जिंदगी मिलना किसे कहते है यह वीडियो देखकर पता चलता है।

 

5- सुरंग से मलबा हटाने और सामान पहुंचाने के लिए कुछ इस तरह से हुआ काम।

6- समय हाथ में रेत की तरह फिसलता जा रहा था तो जेसीबी मशीनों और दूसरे आधुनिक उपकरण तैनात किए गए।

 

7- इसके बाद जो लोग बचे उन्हें फौरन प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। कुछ बेसुध हालत में थे उन्हें अस्पताल भेजा गया।

8- जब ग्लेशियर टूटने की सूचना पर पहुंची SDRF की टीम तो देखिए कैसा था वहां का नजारा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles