Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ वेलनेस समिट को ग्लोबल बनाने की तैयारी, 25 देशों के राजनयिकों को उत्तराखंड सरकार का न्योता
उत्तराखंड न्यूज़

वेलनेस समिट को ग्लोबल बनाने की तैयारी, 25 देशों के राजनयिकों को उत्तराखंड सरकार का न्योता

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड में 17-18 अप्रैल को होने जा रहे वेलनेस समिट को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ग्लोबल बनाने की तैयारी कर रही है। जी हां, इसके लिए सरकार ने 25 देशों के राजदूतों को समिट का न्योता भेजा है। बताया जा रहा है कि समिट से पहले मार्च में ऋषिकेश में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग होगी। इसमें सरकार उत्तराखंड में आयुष, वेलनेस, पर्यटन, योग और ऑर्गनिक सेक्टर में निवेश की संभावनाओं और नीतियों को साझा करेगी।

खास बात यह है कि वेलनेस समिट में चीन, जापान, अमेरिका, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, थाईलैंड को कंट्री पार्टनर बनाया जाएगा। दो दिवसीय वेलनेस समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। दुनियाभर के निवेशकों को न्योता देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि पर्यावरणीय क्षरण और जीवन शैली में परिवर्तन से हमारे स्वास्थ्य को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, योग और अध्यात्म को अपनाकर इन समस्याओं का उपचार किया जा सकता है।

वेलनेस के लिए बेहद जरूरी आध्यात्मिक वातावरण का होना और उत्तराखंड एक आध्यात्मिक विरासत है। उत्तराखंड को प्रकृति ने सब कुछ दिया, चारधाम, ऊंची हिमालय पर्वत श्रृंखलाएं, नदियां, झीलें, विशालकाय जंगल, मनमोहक दृश्य, आयुर्वेद, योग आदि। उत्तराखंड 365 दिनों का डेस्टिनेशन बने उसके लिए हम प्रयासरत हैं।
– सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

उन्होंने कहा है कि आज दुनियाभर में चिकित्सा क्षेत्र के स्थान पर वेलनेस सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। लोग बेहतर स्वास्थ्य और जीवनयापन को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्राचीन काल से ही इस क्षेत्र में भारत का ज्ञान विश्व प्रसिद्ध है। समय के साथ देश-विदेश के लोग आयुर्वेद, योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

प्रदेश की विविधता को सामने रखते हुए सीएम ने कहा है कि भारत एक विशाल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता वाला देश है और उत्तराखंड इस संबंध में एक विशेष स्थान रखता है। गंगा, अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी जैसी पवित्र नदियां, हिमालय, प्राकृतिक सौंदर्य एवं सभी धर्मों के पवित्र स्थल सहित पर्यटन स्थल लोगों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री राज्य के विकास स्तंभ हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...