उत्तराखंड में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोरोना के मामले अब टेंशन देने लगे हैं। गुरुवार रात 9 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 2691 हो गई है। अगर इसी रफ्तार से मरीज बढ़ते रहे तो पहाड़ी प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या के हिसाब से कोरोना का संक्रमण 3000 के आंकड़े को पार कर लेगा। राज्य में अब तक कोरोना से 35 लोगों की जान जा चुकी है।
राहत की बात यह है कि संक्रमित मरीजों में से 1758 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। गुरुवार को आए नए मरीजों में से कुछ लोग दिल्ली, मुंबई से आए थे तो कुछ ऐसे भी मिले जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री पता नहीं चली है।
रात नौ बजे का बुलेटिन
अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में 881 मरीज अभी भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव 17 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। ठीक होने की दर देखें तो 65.84 फीसदी मरीज पूरी तरह संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मृत्युदर भी 1.33 प्रतिशत है।
दोपहर 2.30 बजे का बुलेटिन
यह भी देखें – उपनल के जरिए भर्ती करेगी सरकार, पूर्व सैनिकों को तरजीह
औसत वृद्धि दर देखें तो पिछले एक हफ्ते यानी 18 से 24 जून के बीच यह 3.18 फीसदी रही। स्वास्थ्य महानिदेशालय के अनुसार अब तक 10 लाख लोगों पर 5054.68 टेस्ट हुए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित जिले देखें तो देहरादून 648 मामलों के साथ पहले, 409 केस के साथ टिहरी दूसरे और 383 केस के साथ नैनीताल तीसरे नंबर पर है।
यह भी देखेंः उत्तराखंड में थम नहीं रहा कोरोना, मरीजों के बेड बढ़ाने के प्लान में जुटे सीएम त्रिवेंद्र
सरकार यह मानकर चल रही है कि कोरोना के मामले अभी कुछ दिन और बढ़ेंगे। ऐसे में मरीजों के अस्पताल आदि की व्यवस्था करने में सरकार जुट गई है। गुरुवार को ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वर्तमान में यह 750 बेड की क्षमता का बनाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इसका 4000 बेड तक विस्तार किया जा सकता है। इम्युनिटी बूस्टर, औषधियां, योग, मनोरंजन आदि की हर आवश्यक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएंगी।
रायपुर स्टेडियम, देहरादून में बन रहे राज्य के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। अभी इसकी क्षमता 750 बेड की है, लेकिन जरूरत पड़ने पर 4000 बेड तक विस्तार किया जा सकता है। यहां इम्युनिटी बूस्टर, औषधियां, योग, मनोरंजन आदि की हर आवश्यक सुविधाएं होंगी।#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/ieLUQ5EfHH
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 25, 2020


Leave a comment