Home उत्तराखंड न्यूज़ जंगली हाथियों ने बरबाद कर दी किसानों की फसल
उत्तराखंड न्यूज़

जंगली हाथियों ने बरबाद कर दी किसानों की फसल

फसलों की सुरक्षा को लेकर लगाई गई सोलर फेंसिंग वर्तमान में वन निगम के लकड़ी परिवहन करने वाले वाहनों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई है जिसके चलते शाम ढलते ही हाथियों का झुंड उनके खेतों में घुसकर उनकी फसलों को रौंद रहा है

जंगली हाथियों ने बरबाद कर दी किसानों की फसल
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की

हल्दूचौड़। विधानसभा लालकुआं के ग्रामसभा गंगापुर कबड़वाल के भानदेव नवाड ,कृष्णा नवाड,गंगापुर आदि गांवों में आजकल जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है, ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथीयो द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वह आए दिन हाथियों के आतंक से परेशान हैं और रातों में जाग कर फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं , वन विभाग पर इस संवेदनशील मामले में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का कहना है कि उनकी फसलों की सुरक्षा को लेकर लगाई गई सोलर फेंसिंग वर्तमान में वन निगम के लकड़ी परिवहन करने वाले वाहनों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई है जिसके चलते शाम ढलते ही हाथियों का झुंड उनके खेतों में घुसकर उनकी फसलों को रौंद रहा है।
गौरतलब है कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगल से लगे इन गांवों में कई दशकों से हाथियों का आतंक व्याप्त है ,किंतु सोलर फेंसिंग के सुचारू रूप से कार्य किए जाने के चलते पिछले एक दो साल से हाथियों के आवाजाही में कुछ कमी देखी गई थी किंतु वर्तमान में वन निगम द्वारा लकड़ी परिवहन में लगाए गए वाहनों की आवाजाही के चलते सोलर फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद हाथियों ने जबरदस्त उत्पात मचाया हुआ है। वन विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी वन विभाग के कर्मचारी न ही गश्त करते हैं और न ही फसलों के नुकसान का सही आकलन करते हैं । ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग द्वारा फसलों का मुआवजा भी काफी समय से नहीं दिया गया है , जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। इधर इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग यू सी तिवारी का कहना है कि हाथियों की रिहायशी इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए वर्तमान में विभाग के पास कोई बजट नहीं है निगम के वाहनों द्वारा क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग को दुरस्त कराने के लिए वह जल्द वन निगम के संबंधित लैंगिक प्रबंधक से वार्ता करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...