Home उत्तराखंड न्यूज़ फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रदर्शनी में पहुंचे कई दिग्गज
उत्तराखंड न्यूज़

फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रदर्शनी में पहुंचे कई दिग्गज

वाई एस बिष्ट

लाइव वर्कशाप से प्राप्त धनराशि को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों को दिया जाएगा

नई दिल्ली – इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट गैलरी, नई दिल्ली में 16 से 18 फरवरी को फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रदर्शनी ’’अनुभूति’’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इनक्रेडिबल आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन द्वारा किया गया, इसमें कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की फोटोग्राफी लगाई गयी थी, जो प्रकृति, नाइट स्काई इत्यादि थी। इसी प्रकार पेंटिंग भी ज्वलन्त मुददों पर आधारित थी। कलाकारों ने लैंडस्केप और कई रूपों में अपनी पेंटिंग को कैनवास पर उतारा है।

विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्री डाॅ हर्ष वर्धन ने 16 फरवरी को इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसी के साथ ही तीन दिन की फोटोग्राफी तथा पेंटिंग प्रदर्शनी की शुरूआत हुई। डाॅ हर्ष वर्धन ने सभी फोटो और पेंटिंग को देखा और जिन लोगों ने इनको बनाया उनकी खूब तारीफ की। डाॅ हर्ष वर्धन और अनूप साह की उपस्थिति में डा चिराग उप्रेती की पुस्तक ‘अमेजिंग नाइट स्काई’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर डा हर्ष वर्धन को उनकी पेंटिंग भेंट की गई।

फोटोग्राफर अनूप शाह ने भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया उनको हाल ही में उनकी फोटोग्राफी के लिए पदम्श्री से सम्मानित किया गया है। 17 फरवरी को 11 बजे से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कई उभरते कलाकारों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह भी पहुंची।

17 फरवरी को उत्तराखंड की प्रसिद्ध जागर गायिका पदम्श्री बसंती बिष्ट द्वारा जागर का गायन प्रस्तुत किया गया। जागर जिसका शाब्दिक अर्थ होता है जगाना। अपनी संस्कृति को संवेदनशीलता से याद रखने के प्रयास में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के सचिव भास्कर खुल्बे भी उपस्थित थे। उन्होंने बसंती बिष्ट द्वारा गाये गये जागरों का भरपूर आनंद लिया। देश विदेश में जागर को पहुंचाने वाले प्रीतम भरतवाण भी इस मौके पर मौजूद थे उन्हें भी हाल ही में पद्श्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में जागर एवं लोककला प्रेमी जागर का आनंद उठाने पहुंचे।

18 फरवरी को स्मृति ईरानी भी प्रदर्शनी को देखनी पहुंची उन्होंने यहां पर लगी फोटो और पेंटिंग देखी। उन्होंने इन फोटोग्राफरों और पेंटिंग बनाने वाले कलाकारों की तारीफ की। इस कार्यक्रम के आखिरी सत्र में पीईएसबी के चेयरमैन केडी त्रिपाठी, गेल के सीएमडी बीसी त्रिपाठी, एनटीपीसी के भूतपूर्व सीएमडी आरएल शर्मा उपस्थित थे।

इस प्रदर्शनी में डा चिराग उप्रेती द्वारा खींची गई कई तस्वीरें भी लगाई गई थी। इसके अलावा मोनिका अग्रवाल, उत्तराखंड बैंक के भूतपूर्व चेयरमैन थिरीश कपूर, ओ.एन.जी.सी. के भूतपूर्व एच.आर. डारेक्टर डा डी.डी मिश्र, फोटोग्राफर अमित साह और लेखा सबरवाल की फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...