Home उत्तराखंड न्यूज़ ABVP की पृष्ठभूमि से हैं तीरथ सिंह की पत्नी डा. रश्मि त्यागी, बोलीं – लग रहा था मिल सकता है मौका
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ABVP की पृष्ठभूमि से हैं तीरथ सिंह की पत्नी डा. रश्मि त्यागी, बोलीं – लग रहा था मिल सकता है मौका

पति को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए डा. रश्मि त्यागी रावत ने उम्मीद जताई कि पार्टी ने तीरथ सिंह को जो जिम्मेदारी दी है, उसमें वह जरूर सफल होंगे। संगठन से जुड़े दौर के बारे में उन्होंने कहा, 'हम दोनों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साथ काम किया। साथ आगे बढ़े। अब मैं कॉलेज में पढ़ाती हूं।'

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी हो गई है। उन्हें मिली इस नई भूमिका को लेकर तीरथ सिंह की पत्नी डा. रश्मि त्यागी रावत काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने पति को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पार्टी ने तीरथ सिंह को जो जिम्मेदारी दी है, उसमें वह जरूर सफल होंगे।

डा. रश्मि उनकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दिनों में उनकी सहयोगी रहीं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं और हमारे परिवार के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा उम्मीद थी कि वह इस पद तक पहुंचेंगे। जिस तरह की परिस्थितियां चल रही थीं, पार्टी को उसके सिद्धांतों के हिसाब से एक ऐसा शख्स चाहिए था और उसमें तीरथ सिंह फिट बैठते हैं। भले ही मीडिया में उनका नाम नहीं चल रहा था लेकिन मुझे लग रहा था कि उनको मौका मिल सकता है।

Image

 

संगठन से जुड़े दौर के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में साथ काम किया। साथ आगे बढ़े। अब मैं कॉलेज में पढ़ाती हूं।’ तीरथ सिंह के व्यवहार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत सरल और शांत हैं, मिलकर रहते हैं। परिवार का ख्याल रखते हैं। अब उनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसमें भी वे सफल होंगे। तीरथ सिंह और डा. रश्मि त्यागी की एक बेटी है। तीरथ सिंह का नाम सीएम पद के लिए घोषित होने के बाद बेटी ने मां को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

तीरथ सिंह ने पार्टी द्वारा सीएम पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर कहा कि ‘मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे यह पदभार दिया। मैं गांव से आया हुआ एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी… जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।’

मेरठ स्थित कैलाश पुरी में उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह की ससुराल है। मेरठ की रश्मि त्यागी से तीरथ सिंह की शादी 9 दिसंबर 1998 में हुई थी। रश्मि भी विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह मिस मेरठ रही हैं।

तीरथ सिंह के उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर मेरठ में खुशी का माहौल है। तीरथ सिंह की सास ने संस्कृत में मंत्रोच्चारण करकेअपने दामाद को शुभकामनाएं दीं। ससुराल में मिठाई बांटने का सिलसिला जारी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...