नाबालिग से होटल में दुष्कर्म कर आरोपी फरार

नाबालिग से होटल में दुष्कर्म कर आरोपी फरार

पीडित के पिता ने बताया कि अमृतपुर निवासी एक व्यक्ति से उसकी बेटी की जान पहचान थी। वह काफी समय से बेटी को बहला फुसला रहा था। बीते दिनों उसने बेटी को धोखे से घूमने के बहाने हल्द्वानी के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और मना करने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी

नैनीताल। होटल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनो शहर के एक व्यक्ति को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि उनकी सोलह साल की बेटी को काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक युवक बहला फुसलाकर होटल में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडित के पिता ने बताया कि अमृतपुर निवासी एक व्यक्ति से उसकी बेटी की जान पहचान थी। वह काफी समय से बेटी को बहला फुसला रहा था। बीते दिनों उसने बेटी को धोखे से घूमने के बहाने हल्द्वानी के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने लगा और मना करने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। डरा धमका कर आरोपी ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बेटी गुमशुम रहने लगी। घटना के बाद किशोरी काफी डरी हुई थी कारण पूछने पर उसने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this