Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पांच प्राचीन मंदिरों को मां भगवती सर्किट के रूप में विकसित करेगी त्रिवेंद्र सरकार
उत्तराखंड न्यूज़

पांच प्राचीन मंदिरों को मां भगवती सर्किट के रूप में विकसित करेगी त्रिवेंद्र सरकार

हिल मेल ब्यूरो

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार सूबे में 5 प्रसिद्ध स्थानीय देवी-देवताओं के मंदिरों को मां भगवती सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। जी हां, इसके लिए पांच मंदिरों को चुन भी लिया गया है। पहाड़ तक ट्रेन से भी लोग पहुंच सकें, इसके लिए इन सर्किटों को इससे कनेक्ट किया जाएगा। पांच सर्किटों में शैव सर्किट, वैष्णव सर्किट, डांडा नागराज, गोलू देवता और नवग्रह सर्किट शामिल हैं।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इन चुने गए पांच मंदिरों का विशेष इतिहास एवं मान्यताएं हैं। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए ही इनका चयन किया गया है। सर्किट के रूप में विकसित होने के बाद यहां के गांवों में पर्यटन की अपार संभावनाएं होंगी और रोजगार भी होगा। यहां रेल एवं सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी भी बेहतर की जाएगी।

हाल में देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर से जनकपुर तक राम बारात ले जाई गई थी। अब प्रदेश सरकार चाहती है कि सीता माता के घर जनकपुरी से अयोध्या तक रेलसेवा चलाई जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से रेल मंत्री से अनुरोध भी किया है। आपको बता दें कि रेल कनेक्टिविटी होने से दोनों क्षेत्रों के लोग एक दूसरे से सीधे जुड़ सकेंगे, आना-जाना भी आसान होगा।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...