Saturday , 12 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सावधान! कोरोना की रफ्तार ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, एक दिन में 500 से ज्यादा पॉजिटिव मिले
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सावधान! कोरोना की रफ्तार ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, एक दिन में 500 से ज्यादा पॉजिटिव मिले

सूबे में सबसे अधिक 172 केस हरिद्वार से सामने आए हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर में 171 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में 85, देहरादून में 38, बागेश्वर में 10, पौड़ी में 09, टिहरी से 04, चंपावत में 01, पिथौरागढ़ में 03, उत्तरकाशी में 05, रुद्रप्रयाग में 01 और चमोली में एक केस सामने आया है।

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ने का सिलसिला कम जल्द कम होता नहीं दिख रहा है। शनिवार को राज्य में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। एक ही दिन में 501 मामले सामने आने से शासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9401 पहुंच गई है। इस बीमारी से अब तक 117 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 5,963 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। 3283 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 39 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को जा चुके हैं। राहत देने वाली बात यह है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट फिर बढ़ने लगा है। अब यह 63.42% पहुंच गया है।

 

 

यह भी देखें – कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी से जगी उम्मीद, अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को मिला लाइसेंस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सूबे में सबसे अधिक 172 केस हरिद्वार से सामने आए हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर में 171 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में 85, देहरादून में 38, बागेश्वर में 10, पौड़ी में 09, टिहरी से 04, चंपावत में 01, पिथौरागढ़ में 03, उत्तरकाशी में 05, रुद्रप्रयाग में 01 और चमोली में एक केस सामने आया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...