माताश्री मंगला, समाजसेवा से कई घरों में बांटी खुशियां

माताश्री मंगला, समाजसेवा से कई घरों में बांटी खुशियां

जरूरतमंदों को व्यक्तिगत रूप से मदद करने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड में अनेक सामाजिक कार्य किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, वन, पर्यावरण संतुलन, महिला सशक्तीकरण तथा विकलांग कार्यक्रम चलाने के लिए फाउंडेशन ने उत्तराखंड सरकार के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

उत्तराखंड का शायद ही कोई ऐसा कोना होगा, जहां तक हंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं संरक्षक और आध्यात्मिक गुरुमाता माताश्री मंगला के परोपकार की छाया नहीं पहुंची होगी। मंगला माता और भोलेजी महाराज के संरक्षण में ही उत्तराखंड का सबसे बड़ा समाजसेवी संगठन हंस फाउंडेशन चल रहा है।

हाल ही में इस फाउंडेशन ने अपनी स्थापना के दस वर्ष पूरे किए हैं। हंस फाउंडेशन उत्तराखंड में जरूरतमंदों की सेवा के साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें उत्तराखंड रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। हंस फाउंडेशन सतपुली में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चला रहा है। हंस फाउंडेशन उत्तराखंड में आज एक ऐसी संस्था के रूप में जानी जाती है, जो हर समय दीन-दुखियों की सेवा और प्रतिभाओं के प्रोत्साहित करने के कार्य में आगे रहती है। कोई भी जरूरतमंद इस संस्था से संपर्क कर मदद ले सकता है।

हंस फाउंडेशन ने 2020 तक उत्तराखंड में 500 मॉडल स्कूल खोलने और 5590 विद्यालयों के मिड-डे मील के लिए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया है। संस्थान ने राज्य में वकीलों और पत्रकारों के कल्याण के लिए 50-50 लाख के कोष की स्थापना भी की है।

माता मंगला जी का जन्म 16 अक्टूबर 1956 को टिहरी जिले में सरजूला पट्टी के पांगर गांव में हुआ था। उनका परिवार एक धर्मनिष्ठ परिवार था और माता मंगला के पिता मातवर सिंह सजवाण भारतीय सेना में थे। उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उनका विवाह भोले जी महाराज से हुआ जो सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु हंस महाराज और माता राजराजेश्वरी देवी के दूसरे पुत्र हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this