उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या हुई आधी, पंजाब सेवा बंद

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या हुई आधी, पंजाब सेवा बंद

सार्वजनिक वाहनों में कोरोना के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है, इसी को देखते हुए अंतरराज्यीय बसों के संचालन में ऐहतियात बरती जा रही है। ऐसी सूचनाएं है कि कुछ समय के लिए अंतरराज्यीय सेवाओं को बंद किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने की आशंका के मद्देजनर उत्तराखंड राज्य परिवहन की दिल्ली जाने वाली आधी बसों को रोक दिया गया है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से लगभग 600 बसें रोजाना दिल्ली जाती हैं। दिल्ली सरकार के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है। दरअसल दिल्ली सरकार ने रोडवेज मुख्यालय को पत्र लिखकर दिल्ली आ रहीं बसों में पचास फीसद कटौती करने की मांग की थी। इसके अलावा पंजाब के लिए सभी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। वहीं, नेपाल सीमा रूपड़िया व टनकपुर डिपो से संचालित होने वाली सभी बसों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

यह भी देखेंं – उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, हर तरह के पर्यटकों की एंट्री बैन

सबसे पहले पंजाब ने अपने यहां आने-जाने वाली सभी बसों पर रोक लगाने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद दिल्ली सरकार भी हरकत में आई और दूसरे राज्यों से आने वाली बसों की संख्या घटाने का अनुरोध किया। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण पहले स्टेज में है। जल्द ही यह दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। सार्वजनिक वाहनों में कोरोना के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है, इसी को देखते हुए अंतरराज्यीय बसों के संचालन में ऐहतियात बरती जा रही है। ऐसी सूचना है कि कुछ समय के लिए अंतरराज्यीय सेवाओं को बंद किया जा सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि राजस्थान और हरियाणा के लिए चल रहीं बसों का संचालन भी एक या दो दिन में बंद किया जा सकता है।

रोडवेज सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश ने स्पष्ट कर दिया है कि जो बसें अंतरराष्ट्रीय सीमा से संचालित हो रहीं, उन्हें राज्य में न भेजा जाए। इसके बाद उत्तराखंड रोडवेज ने रूपडिया-शिमला व टनकपुर से संचालित होने वाली बसों का संचालन रोक दिया है। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत देहरादून व हरिद्वार से नेपाल जाने वाली बसें पहले ही बंद की जा चुकी हैं। कोरोना के खतरे के मद्देनजर यात्रियों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है, इसलिए रोडवेज के लिए संचालन बंद करना या घटाना आसान है।

यह भी देखें – कोरोना: अभूतपूर्व अलर्ट, 31 मार्च तक मॉल्स भी बंद

इससे पहले, संक्रमण के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर तरह के पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी। बाहर से आने वाले पर्यटकों से ही राज्य में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैसले की आशंका है। टूर ऑपरेटर्स और टैक्सी संचालकों को भी सूचित किया गया है कि वे पर्यटकों को लेकर सतर्कता बरतें। फिलहाल अपने टूर कैंसिल कर दें।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this