Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में लॉकडाउन 30 अप्रैल, सोशल डिस्टेंसिंग 31 मई तक बढ़ेगी, राज्य सरकार का प्रस्ताव तैयार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में लॉकडाउन 30 अप्रैल, सोशल डिस्टेंसिंग 31 मई तक बढ़ेगी, राज्य सरकार का प्रस्ताव तैयार

uttarakhand lockdown till 31st march

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है।  11 अप्रैल को प्रधानमंत्री के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले राज्य सरकार ने लॉकडाउन से जुड़ी योजना को अंतिम रूप दे दिया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीएम आवास में हुए एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस के संबंध में आगे की रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसमें वह कार्य योजना बनाई गई जो केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके मुताबिक, केंद्र सरकार से लॉकडाउन को प्रदेश के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग 31 मई तक जारी रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने को अनिवार्य किया जाएगा। चिह्नित हॉटस्पाट में आवाजाही पर पूरी रोक रहेगी। इस बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/229703001704235/

 

 

 

22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिन की जनता कर्फ्यू की अपील के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 24 मार्च को 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 35 मामले सामने आए हैं। इनमें से 33 मामले देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल से आए हैं। अल्मोड़ा और पौड़ी जिले से एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। मैदान को छोड़कर पहाड़ी जिलों में कोरोना संक्रमण तुलनात्मक रूप से कम है। हालांकि सभी जिलों में समान रूप से सतर्कता बरती जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles