Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में फिर दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले, उत्तराखंड में 37 पहुंची संख्या
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनहरिद्वार

हरिद्वार में फिर दो जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले, उत्तराखंड में 37 पहुंची संख्या

उत्तराखंड में मंगलवार को 159 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें 157 निगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। उत्तराखंड में अभी तक कोरोना के 37 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से नौ लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तराखंड में पांच दिन से कोई कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था। मंगलवार को यह सिलसिला टूट गया। राज्य में दो और लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं। दोनों हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। इनमें से एक लक्सर और दूसरा भगवानपुर क्षेत्र का बताया जाता है। अभी तक दोनों को गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में क्वारेंटाइन किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

राज्य में मंगलवार को 159 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, इनमें 157 निगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। उत्तराखंड में अभी तक कोरोना के 37 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से नौ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। खास बात यह है कि दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती दो जमातियों को मंगलवार को ही डिस्चार्ज किया गया है। इनमें एक पंजाब और एक मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

यह भी देखें – लॉकडाउन 2: पीएम मोदी के भाषण में उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए ‘गुड न्यूज’

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती के मुताबिक, जिन 157 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उनमें सबसे अधिक हरिद्वार से भेजे गए 62 सैंपल हैं। दो पॉजीटिव केस भी इसी जिले से हैं। वहीं उत्तरकाशी से 35, देहरादून से 24, नैनीताल से 18, ऊधमसिंहनगर से 12 और अल्मोड़ा एवं चमोली से भी एक-एक सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। निजी पैथोलॉजी लैब में चार सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि राज्य से अब तक कुल 2174 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 1868 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 37 मामलों में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिनमें नौ ठीक हो चुके हैं और 28 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 273 मामलों में जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।

 

उत्तराखंड के 12 जिलों में लगातार पांच दिन कोरोना का पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। यह प्रदेश सरकार के लिए राहत की बात है। पहाड़ी जिलों में नैनीताल के तराई को छोड़कर स्थिति नियंत्रित है। सात पहाड़ी जिलों में तो अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं हैं। वहीं पौड़ी से एक और अल्मोड़ा से एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। पौड़ी के कोटद्वार से जिस अमेरिकी नागरिक में कोरोना संक्रमण मिला था, वह भी अब स्वस्थ हो चुका है। राज्य में 439 कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीज विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 53,300 लोग होम क्वारेंटाइन और 1818 लोग संस्थागत क्वारेंटाइन में रखे गए हैं। इधर, मंगलवार को 146 सैंपल कोरोना जांच के लिए लैबों में भेजे गए हैं, इनमें देहरादून से सबसे अधिक 56 सैंपल भेजे गए हैं। वहीं हरिद्वार से 36, नैनीताल से 19, उत्तरकाशी से 16, ऊधमसिंहनगर से 10, बागेश्वर से चार और अल्मोड़ा से एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...