Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत

दूसरे राज्यों से कुछ लोग पैदल ही उत्तराखंड जा रहे हैं। पिछले दिनों रामपुर सीमा पर रोके गए श्रमिकों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 553 लोगों के सैंपल लिए गए थे। पढ़िए, प्रदेश में कोरोना के हालात पर विस्तृत रिपोर्ट...

उत्तराखंड में अब तक एक, दो या तीन कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने की खबर आ रही थी लेकिन शुक्रवार को प्रदेश में उस समय हड़कंप मच गया जब एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। यह महिला कोरोना पॉजिटिव थी। तीन दिन पहले ही महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह नैनीताल के लालकुंआ की रहने वाली थीं। हालांकि एम्स प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि महिला की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला को दो मार्च को ब्रेन अटैक हुआ था। उन्हें हल्द्वानी के दो अस्पतालों में एक के बाद एक भर्ती किया गया। उसके बाद बरेली रेफर किया गया। 22 अप्रैल को महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। इससे पहले एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गई।

यह भी देखें – देश भर में फंसे उत्तराखंडी लौट सकेंगे घर, नोडल अधिकारी तय, यहां देखें ई-पास की डिटेल

57 में से 36 मरीज ठीक

प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 57 पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि 36 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय 21 एक्टिव केस हैं। एम्स ऋषिकेश पिछले कुछ दिनों में हॉटस्पॉट जैसा बन चुका है। 4 मरीजों में संक्रमण होने के बाद 60 से ज्यादा स्टाफ को क्वारंटीन करना पड़ा है।

ऊधमसिंह नगर में बढ़ने लगे मरीज

इधर, ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले अचानक से बढ़ने लगे हैं। बाजपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तभी एक दिन पहले दो और लोग संक्रमित पाए गए। ऐसे में देखें तो यहां 2 दिन में ही तीन मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और पूरे प्रशासन ने अब ऊधमसिंह नगर पर फोकस बढ़ा दिया है। संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मरीज अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। दिल्ली से लौटते समय पुलिस ने उन्हें बुधवार को रुद्रपुर बॉर्डर पर पकड़ा था। एहतियातन उनके सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...