Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून सूरत से उत्तराखंड के 1200 लोगों को ला रही विशेष ट्रेन, यात्रियों के वीडियो भावुक कर देंगे
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

सूरत से उत्तराखंड के 1200 लोगों को ला रही विशेष ट्रेन, यात्रियों के वीडियो भावुक कर देंगे

आज तड़के 4 बजे गुजरात के सूरत शहर से 1200 लोगों को लेकर काठगोदाम के लिए विशेष ट्रेन चल पड़ी है, जिसमें कुमाऊं मंडल के लोग आ रहे हैं। 12 मई को दूसरी ट्रेन सूरत से हरिद्वार के लिए चलेगी।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखंड के लौट रहे प्रवासियों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क अवश्य पहनें, हाथ बार-बार साबुन से धोते रहें। सीएम ने फिर कहा, प्रवासियों से विनम्र अपील है कि आप थोड़ा संयम और धैर्य बनाए रखें, जो जहां है, वहीं रहे। सरकार सभी उत्तराखंडवासियों को चरणबद्ध तरीके से राज्य में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें लाने का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी, ये सरकार आपकी है और आपके साथ है।

इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें लोग सामाजिक दूरी का पालन करते दिख रहे हैं। साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह का आभार जता रहे हैं। सूरत से आ रहे लोगों की ट्रेन में सवार होने से पहले और ट्रेन के भीतर की तस्वीरें सामने आई हैं। सभी लोगों की जांच की गई और उसके बाद ही ट्रेन में प्रवेश दिया गया। सूरत के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के लोगों की काफी मदद की है। उनके लिए खाने-पीने आदि की व्यवस्था भी की है।

 

 

 

 

सीएम रावत ने गुजरात के सामाजिक कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी दिनेश पटेल, गोपाल गोस्वामी और राहुल शर्मा का धन्यवाद दिया, जिन्होंने उत्तराखंड के लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्थाएं कीं। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी उत्तराखंडी अपने गांव में भी कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करें। सीएम ने ट्रेनों के संचालन के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी कहा है कि वे होम क्वारंटीन किए जाने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करें।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...