सतपाल महाराज को कोरोना की पुष्टि के बाद CM त्रिवेंद्र सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री होम क्वारंटीन

सतपाल महाराज को कोरोना की पुष्टि के बाद CM त्रिवेंद्र सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री होम क्वारंटीन

उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की तादाद 1000 पहुंचने वाली है। इस बीच कोरोना वायरस ने सरकार में शामिल एक कैबिनेट मंत्री को संक्रमित कर दिया, जिससे पूरे प्रशासन में खलबली मच गई। चिंता की बात यह है कि मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आए थे।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उनके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों के 22 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी सरकार सकते में आ गई है। राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के रविवार शाम यह जानकारी देने के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सतपाल महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए थे। ऐसे में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उस बैठक में शामिल प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को होम क्वारंटीन (CM Trivendra Singh Rawat home quarantine) कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में शामिल कई अधिकारियों को भी स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करने को कहा गया है। इस बीच, उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने रविवार रात बताया कि 29 मई को कैबिनेट की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है।

उधर, एम्स ऋषिकेश के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया है कि कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को एम्स में उनके परिवार के 5 सदस्यों के साथ भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी अमृता रावत सुबह से यहां भर्ती थीं।

इससे पहले प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया था कि कैबिनेट के सभी सदस्य केंद्र सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के अनुसार स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट की सलाह का पालन करेंगे।

दरअसल, कुछ दिन पहले दिल्ली से लौंटी, अमृता रावत कोरोना की चपेट में आ गई थीं। दून स्थित प्राइवेट लैब से उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत अन्य 40 लोगों को क्वावरंटीन किया गया। इसमें परिजनों के अलावा बड़ी संख्या कर्मचारियों की है। ये सभी मंत्री किसी न किसी प्रकार से उनके संपर्क में आए थे। अब परिवार के पांच सदस्यों और 22 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this