Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना के मामले 2500 के पार, पर एक गुड न्यूज भी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 2500 के पार, पर एक गुड न्यूज भी

पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित है। उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कोरोना की रफ्तार धीमी है। कोरोना के मामले मंगलवार को भले ही 2500 के आंकड़े को पार कर गए लेकिन एक अच्छी खबर भी मिली है।

उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 63.19 प्रतिशत हो गया है, जो अपने आप में गुड न्यूज है। 23 जून रात 9 बजे जारी उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना के मामले 2500 के आंकड़े को पार कर गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 2535 मामले सामने आए हैं। 61 नए लोगों के ठीक होने के साथ कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 1602 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते 30 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य में 134 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से सबसे ज्यादा 26 लोग उधमसिंह नगर से हैं। जबकि 20 कोरोना पॉजिटिव पौड़ी गढ़वाल से सामने आये हैं। इसके अलावा देहरादून से 25, अल्मोड़ा से 14 तथा टिहरी गढ़वाल से 15 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। वहीँ हरिद्वार से 09, नैनीताल में 08, बागेश्वर से 04 तथा चम्पावत से 2 और चमोली से 4, रुद्रप्रयाग से दो और उत्तरकाशी से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

हेल्थ बुलेटिन को देखें तो ज्यादातर नए मामलों में कुछ लोग दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं तो वहीं, कुछ ऐसे भी लोग संक्रमित हुए हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

पढ़ें: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा

दून अस्पताल देहरादून में एक 52 साल के पुरुष की मौत हो गई, जो कोरोना पॉजिटिव थे। वह सहारनपुर से वेलमेट अस्पताल आए थे, जहां से उन्हें 23 जून को ही दून अस्पताल रेफर किया गया था। मरीज को फौरन आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
देहरादून – 632
नैनीताल – 376
टिहरी – 392
हरिद्वार – 297
उधमसिंह नगर – 178
पौड़ी – 129
अल्मोड़ा – 163
पिथौरागढ़ – 64
चमोली – 67
उत्तरकाशी – 62
बागेश्वर – 63
चंपावत – 50
रुद्रप्रयाग – 62

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...