Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 272 नए मामले, 2176 पहुंची एक्टिव केसों की संख्या
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 272 नए मामले, 2176 पहुंची एक्टिव केसों की संख्या

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती रफ्तार डराने लगी है। शुक्रवार को कोरोना के 272 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक 90 मामले ऊधमसिंह नगर से हैं। नैनीताल से 77, अल्मोड़ा से 31, देहरादून से 30, हरिद्वार से 29, चंपावत से 11, पिथौरागढ़ से 2 और रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी से एक-एक मामला सामने आया है।

Image

शुक्रवार को 42 संक्रमित पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चॉर्ज हो गए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 5717 हो गई है, जबकि 3441 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 2176 मामले एक्टिव हैं, जबकि 62 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। शुक्रवार को एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई।

Image

Image

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles