सतर्क हो जाएं… हल्के में न लें कोरोना, 19वें हफ्ते के आंकड़े डरा रहे

सतर्क हो जाएं… हल्के में न लें कोरोना, 19वें हफ्ते के आंकड़े डरा रहे

सरकार ने अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए भले ही राहत देना शुरू कर दिया हो पर लोगों को अब भी सावधान रहना है। कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। प्रदेश में कोरोना को अब 19 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और देखिए आंकड़े क्या कह रहे हैं….

उत्तराखंड में कोरोना के मामले अब 5900 से ज्यादा हो गए हैं। 25 जुलाई को रात 8 बजे तक राज्य सरकार की आई रिपोर्ट के अनुसार 244 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। अगर सप्ताह में कोरोना के बढ़ते मरीजों के आंकड़े देखें तो तस्वीर चिंतित करने वाली है। बीते हफ्ते में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं।

जी हां, उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक को 19 हफ्ते या कहें 133 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अगर पिछले कुछ हफ्ते में आए मामले देखें तो बीते 19वें हफ्ते यानी 19 जुलाई से 25 जुलाई के दौरान 1685 केस सामने आए, जो सबसे ज्यादा साप्ताहिक केस है।

टेंशन दे रहे ये आंकड़े

11 वां हफ्ता     505 केस
12                   554
13                   482
14                   516
15                   490
16वां                302
17                    324
18वां                859
19वां हफ्ता      1685 मामले

25 जुलाई को रात 8 बजे आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस 5961 हो गए हैं। इसमें कुल एक्टिव केस 2365 और ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3495 है। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 63 हो गया है। पिछले 24 घंटे में आए केस की बात करें तो अल्मोड़ा से 6 केस, बागेश्वर से 3, चंपावत से 9 केस, देहरादून से 72, हरिद्वार से 61, नैनीताल से 30, पौड़ी गढ़वाल से 6, पिथौरागढ़ से 18, टिहरी गढ़वाल से 4, ऊधम सिंह नगर से 23 और उत्तरकाशी से 12 नए मरीज सामने आए हैं।

Image

सीएम ऐक्टिव, टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग एवं जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और कोविड-19 के संक्रमण तथा बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बैड के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने को कहा गया है। वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए कोविड से संबधित आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाय। फ्रंट लाइन वर्कर की सुरक्षा का ध्यान रखने को भी कहा गया है।

सीएम रावत ने अधिकारियों से कहा है कि फ्रंट लाइन वर्कर फेस सील्ड, मास्क एवं अन्य मानकों का पालन करें। कोविड-19 को देखते हुए औद्योगिक संस्थानों में पूरे सुरक्षात्मक उपाय किए जाए। यह सुनिश्चित किया जाय कि औद्योगिक संस्थानों में कार्य भी प्रभावित न हो और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सर्विलांस सिस्टम और मजबूत हो। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाए। इंटेलीजेंस, एलआईयू एवं सूचना विभाग इस पर निरंतर निगरानी रखें। कोविड अस्पतालों में सीनियर डॉक्टर लगातार विजिट करें।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this