Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ युवक के सिर में चाबी घोंपी, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरदेहरादून

युवक के सिर में चाबी घोंपी, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

हेलमेट न पहनने पर युवक से बर्बरता करने वाले उत्तराखंड पुलिस के दारोगा समेत दो अन्य आरोपी कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। रुद्रपुर में चेकिंग के लिए रोके गए एक युवक से दो पुलिसकर्मियों ने कागज मांगे। आरोप है कि युवक ने सिपाहियों को कागज दिखाने से मना कर दिया। इस पर विवाद बढ़ गया और सिपाहियों ने कथित तौर पर बाइक की चाबी निकालकर उसके सिर में घोंप दी। सूचना पर गुस्साए लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया।

युवक के सिर में चाबी घोंपे जाने की तस्वीर वायरल हो गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए। इसके बाद सीपीयू के दारोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।

उत्तराखंड के डीजी कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि ऊधमसिंहनगर की घटना में जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं, उन्हें निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्वीट कर बताया, रूद्रपुर में #CPU द्वारा एक युवक के साथ की गई दर्दनाक घटना मेरे संज्ञान में आई है, जिसके उपरांत मैंने प्रदेश के डीजी कानून-व्यवस्था को कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए हैं।

यह घटना रुद्रपुर के रम्पुरा इलाके की है। यहां रहने वाला युवक दीपक सोमवार रात लगभग आठ बजे अपने पड़ोसी प्रेम प्रकाश के साथ बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। रास्ते में इंदिरा चौक पर तैनात चीता पुलिस यूनिट के दो सिपाहियों ने प्रेम प्रकाश के हेलमेट न लगाने पर उसकी बाइक रुकवाई। युवक से बाइक के कागज मांगे। इसे बाद युवक पुलिस के सिपाहियों ने भिड़ गए। आरोप है कि युवकों ने बाइक के कागज नहीं दिखाए। गुस्साए सिपाहियों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो सिपाहियों ने गुस्से में आकर दीपक के माथे पर जोर से चाबी मारी, जो उसके माथे पर धंस गई।

युवक के माथे पर चाबी घोंपने से गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दीपक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसके इलाके में घटना की सूचना पहुंची तो रम्पुरा के दर्जनों लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद प्रशासन और अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...