उत्तराखंड में कोरोना ने डराया, 33 जवानों समेत 246 नए पॉजिटिव मरीज बढ़े

उत्तराखंड में कोरोना ने डराया, 33 जवानों समेत 246 नए पॉजिटिव मरीज बढ़े

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए सरकार कुछ छूट दे रही है पर लोगों से अपील भी की जा रही है कि लापरवाही न बरतें और लगातार सामाजिक दूरी का पालन करें।

उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8254 हो गई है। चिंता की बात यह है कि 246 नए मरीजों में 33 जवान भी हैं। राहत की बात यह है कि 5233 लोग कोरोना से लड़ाई जीतकर अपने घर लौट चुके हैं। 6 अगस्त को सुबह तक कुल एक्टिव केस की संख्या 2885 है।

अब तक कुल 98 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में केस दोगुना होने की रफ्तार देखें तो बीत 7 दिनों में यह 29.80 दिन रही। राज्य में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी रेट 63.42 प्रतिशत है। 5 अगस्त को शाम में जो हेल्थ बुलेटिन आया है उसके अनुसार राज्य में कुल सैंपलों में से 4.75 प्रतिशत सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए।

Image

 

 

246 नए मरीजों में अल्मोड़ा से 2, बागेश्वर से 1, चमोली से 3, चंपावत से 1, देहरादून से 47, हरिद्वार से 20, नैनीताल में 30, पौड़ी से 9, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी में 5, ऊधम सिंह नगर में 36, उत्तरकाशी में 66 लोग पॉजिटिव आए हैं।

 

जिलेवार कुल मामलों की लिस्ट देखें तो अब तक सबसे ज्यादा मामले देहरादून से 1870, हरिद्वार से 1630 और ऊधम सिंह नगर से 1392 आए हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this