उत्तराखंड में कोरोना की संक्रमण दर 7.41 प्रतिशत पहुंची, देखिए 25वें हफ्ते के आंकड़े डरा रहे!

उत्तराखंड में अनलॉक-4 के साथ ही अगर आप बेफिक्र हो चुके हैं तो संभल जाइए। कोरोना अभी न तो खत्म हुआ है, न ही इसके संकेत मिल रहे हैं बल्कि संक्रमण की दर लगातार राज्य में बढ़ रही है। 25वें हफ्ते में कोरोना के ये आंकड़े राज्य के हर व्यक्ति को देखने और समझने चाहिए। पढ़िए पूरा विश्लेषण

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 668 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 24,629 हो गए हैं। इसमें से 16,573 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 341 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 7640 ऐक्टिव केस हैं। राज्य में कोरोना की चाल पर बारीक नजर रख रहे सोशल डिवेलपमेंट फॉर कम्युनिटीज (SDC) फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने चिंताजनक तस्वीर सामने रखी है।

Image

25वें सप्ताह पर अपने विश्लेषण में अनूप नौटियाल ने कहा कि सब कुछ बढ़ रहा है। टेस्ट सबसे ज्यादा हुए हैं (72711), ऐक्टिव केस 7575 हैं, केस 5390 आए और 3458 लोग ठीक हो गए और 80 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ता ट्रेंड चिंताजनक है। संक्रमण की इस श्रृंखला को तोड़ने की जरूरत है।

अनूप नौटियाल राज्य में आए पहले मामले से अब तक हर हफ्ते अपना विश्लेषण कर रहे हैं। एक ट्वीट में उन्होंने वीकली एनालिसिस का पूरा चार्ट भी शेयर किया है। इसके अनुसार 13 मार्च से 21 मार्च 2020 वाले पहले हफ्ते में राज्य में मात्र 110 टेस्ट हुए थे और कुल 3 ऐक्टिव केस आए थे, लेकिन पिछले हफ्ते यानी 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच 72 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए और 7575 ऐक्टिव केस आए।

यह आंकड़ा अपने आप हालात के बिगड़ने का संकेत दे रहा है। यह बताता है कि अनलॉक की प्रक्रिया भले शुरू हो गई है पर कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में हर एक व्यक्ति को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की जरूरत है।

एक अन्य ट्वीट में अनूप नौटियाल कहते हैं कि 25वें हफ्ते में राज्य में संक्रमण की दर बढ़कर 7.41 प्रतिशत हो गई है। पिछले एक महीने में यह सबसे ज्यादा वीकली रेट है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया है कि अगर संक्रमण दर के आधार पर योजना बन रही है तो कुल 5.68 प्रतिशत की बजाय इस आंकड़े पर गौर किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने पिछले 5 हफ्तों में संक्रमण दर को सामने रखा है।

WK 21- 6.16
WK 22- 5.65
WK 23- 5.99
WK 24- 5.94
WK 25- 7.41

एक अन्य ट्वीट में अनूप ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड में 27 प्रतिशत केस अकेले देहरादून जिले से आए हैं। पिछले 7 दिनों में 6 दिन जिले में सबसे ज्यादा केस आए।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this