Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी झील हादसाः पल भर में शादी वाले घर में पसरा मौत का मातम, दो की मौत, दो लापता
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीरुद्रप्रयाग

टिहरी झील हादसाः पल भर में शादी वाले घर में पसरा मौत का मातम, दो की मौत, दो लापता

टिहरी पुलिस को झील के पास कुछ बैग और झील में पेट्रोल जैसा पदार्थ दिखाई दिया। साथ ही सड़क किनारे पैराफीट भी टूटा हुआ था। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू अभियान चलाया। लंबी जद्दोजहद के बाद दो शव बरामद किए गए हैं।

देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही एक जीप के कोटी के पास भागीरथीपुरम में टिहरी झील में डूब जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने टिहरी झील से एक युवती और एक युवक का शव बरामद किया है। दुर्घटनाग्रस्त जीप को भी निकाल लिया गया है।

 

यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ। बताया जाता है कि रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांदी के जाबरी गांव निवासी पूर्व सैनिक जीप लेकर देहरादून आए थे। मंगलवार रात दस बजे जीप देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए निकली। इस जीप में शादी की खरीदारी करने के लिए आई मोली निवासी युवती, उसका भाई और गांव का एक अन्य युवक भी था। ये सभी लोग जीप मालिक के पास के गांव के रहने वाले थे। देर रात घर पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। शाम चार बजे तक कोई खबर न मिलने और सभी के मोबाइल फोन बंद होने से गांव वालों को अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद गाड़ी की तलाश शुरू की गई। पुलिस की मदद से जानकारी मिली की जीप ने रात दो बजे चंबा में एंट्री की थी। इसके बाद जीपा का कोई पता नहीं चला।

टिहरी पुलिस को झील के पास कुछ बैग और झील में पेट्रोल जैसा पदार्थ दिखाई दिया। साथ ही सड़क किनारे पैराफीट भी टूटा हुआ था। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू अभियान चलाया। लंबी जद्दोजहद के बाद दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ और आशुतोष रावत 22 पुत्र कुंवर सिंह का शव बरामद कर लिया गया। युवती के भाई अभिषेक रावत (25) और वाहन चालक अवतार सिह राणा (52) पुत्र शेर सिंह राणा निवासी ग्राम जाबरी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि 18 अक्टूबर को युवती की शादी थी। घर में सारी तैयारियां हो चुकी थीं। युवती सहारनपुर और देहरादून से अपनी शादी की खरीदारी करने के बाद घर जा रही थी।

जाबरी निवासी पूर्व सैनिक गांव में ही जीप चलाता था। मंगलवार को वह सवारी लेकर देहरादून आया था। रात को उन्हें पड़ोसी गांव मोली के तीन लोग मिल गए थे, जिसके बाद रात में ही सभी रुद्रप्रयाग के लिए निकल पड़े। अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के चलते गाड़ी सड़क से झील में जा गिरी। गांववालों का कहना है कि चालक शराब नहीं पीता था, इसलिए नशे में गाड़ी चलाने की बात सही नहीं है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...