Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी में एक और पहल, बासा होम स्टे में सैलानी जॉय हुकिल से सुनेंगे आदमखोरों के शिकार के किस्से
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में एक और पहल, बासा होम स्टे में सैलानी जॉय हुकिल से सुनेंगे आदमखोरों के शिकार के किस्से

उत्तराखंड में इन दिनों अभिनव पहल का दौर चल पड़ा है। पौड़ी जिले में प्रशासन ने कई ऐसी पहल की हैं, जो आने वाले समय में देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगी। पौड़ी में सेब के बागान, एडवेंचर स्पोर्ट्स, होम स्टे के बाद अब जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल एक और पहल के साथ सामने आए हैं। यह पहल है सैलानियों को उस खतरों से भरी रोमांचक यात्रा पर ले जाना, जो आदमखोर बाघों और तेंदुओं के शिकार से जुड़ी है।

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध विकास मंत्री डा. धन सिह रावत ने बासा होम स्टे में इसका शुभारंभ किया। जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने उक्त योजना की जानकारी देते हुए कहा कि बासा होम स्टे में आने वाले पर्यटक जिले ब्रांड एंबेसडर और मशहूर शिकारी जॉय हुकिल की जबानी नरभक्षी बाघों, तेंदुओं के शिकार की रोचक कहानी सुनेंगे। जॉय हुकिल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नरभक्षी गुलदारों से लोगों को निजात दिलाई। उनके इस साहसिक काम को सुनने की लोगों में जिज्ञासा बनी रहती है।

https://www.facebook.com/1116133366/videos/10223052886606688/

 

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि बासा होम स्टे में कार्य करने वाले कर्मचारी पर्यटकों की जिज्ञासा अनुरूप जॉय हुकिल को आमंत्रित कर उनके साहसिक कार्य से रूबरू कराएंगे। हुकिल क्षेत्र के अन्य जीव जंतुओं के बारे में भी जानकारी देंगे। जॉय हुकिल उत्तराखंड में अब तक 38 आदमखोरों का शिकार कर चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles