Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून डबल इंजन का दिखा दम, योग नगरी स्टेशन से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

डबल इंजन का दिखा दम, योग नगरी स्टेशन से शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

इस प्रोजेक्ट की अहमियत को इससे भी समझा जा सकता है कि बीते रोज खुद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऋषिकेश पहुंचकर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और वह यहां हुए कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ के दौरान भी योगनगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियां चलेंगी।

केंद्र और उत्तराखंड में एक ही पार्टी की सरकार होने का इस पहाड़ी सूबे को निरंतर लाभ मिल रहा है। ‘डबल इंजन’ सरकार होने का दावा धरातल पर नजर आ रहा है। एक तरफ जहां ऑल वेदर रोड के रूप में चार धामों की राह सुगम हो रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन के प्रथम स्टेशन यानी योगनगरी ऋषिकेश से विधिवत रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।

यह भी पढ़ें – ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइनः देवभूमि में विकास की नई और खूबसूरत मंजिल

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का इंतजार दशकों पुराना है। यह न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्टों में शामिल है। रेल मंत्रालय भी इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। यूं तो ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन की पहली तस्वीरें पिछले साल ही सामने आ गई थीं लेकिन कुछ आवश्यक कार्य पूरे न होने के चलते इस रेलवे स्टेशन को ऑपरेशनल नहीं किया गया था। अब यह स्टेशन हर तरह से आम लोगों के लिए तैयार है। बता दें कि योग नगरी रेलवे स्टेशन के निर्माण के दौरान खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह इसकी निगरानी करते रहे। उनके द्वारा रेल निगम अधिकारियों की मौजूदगी में स्टेशन निर्माण के दौरान कई बार निरीक्षण किए गए। यहां तक की स्टेशन को लेकर भूमि अधिग्रहण समेत तमाम अड़चनों को सीएम त्रिवेंद्र ने दूर करने में देर नहीं लगाई।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योग नगरी से ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने एक फेसबुक संदेश में कहा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। देवभूमि, उत्तराखंड को यह सौगात देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi और माननीय रेलमंत्री Piyush Goyal का ह्रदय से आभार तथा सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

देखें वीडियो –

 

इस प्रोजेक्ट की अहमियत को इससे भी समझा जा सकता है कि बीते रोज खुद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऋषिकेश पहुंचकर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और वह यहां हुए कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ के दौरान भी योगनगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियां चलेंगी। ऐसे में इस स्टेशन की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

बहरहाल, इसी का नतीजा है कि योगनगरी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस यहां पहुंची जिसका तीर्थनगरी के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...