न सामूहिक भजन होगा, न भंडारा…. हरिद्वार महाकुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

न सामूहिक भजन होगा, न भंडारा…. हरिद्वार महाकुंभ के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार महाकुंभ के लिए होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, आश्रम और धर्मशाला में रुकने को लेकर एसओपी जारी की है। हरिद्वार आने से पहले 72 घंटे पहले तक की RTPCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना जरूरी होगा।

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ-2021 के लिए SOP जारी की है। इसके तहत आश्रम और धर्मशाला में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को महाकुंभ मेला 2021 के वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आश्रम और धर्मशाला में पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को ही रुकने की अनुमति होगी।

आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक हरिद्वार आने से पहले 72 घंटे पहले तक की RTPCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा।

– निगेटिव रिपोर्ट के बिना आश्रम और धर्मशाला किसी भी यात्री की बुकिंग नहीं करेंगे और न ही ऐसे यात्रियों को ठहराएंगे। यात्रियों को आश्रम और धर्मशाला में प्रवेश के लिए एंट्री पास और हथेली के ऊपरी हिस्से में अमिट स्याही का चेक्ड मार्क भी दिखाना होगा।

आपदा के चलते टूटा गांवों का संपर्क, आईटीबीपी के हिमवीरों ने कंधों पर पहुंचाई राहत सामग्री

– सभी आश्रम और धर्मशाला में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी और यदि स्क्रीनिंग के दौरान कोविड-19 के लक्षण मिलने करने पर संबंधित यात्री को तुरंत आईसोलेट किया जाएगा।

– कुंभ मेले के दौरान आने वाले यात्रियों को मॉस्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
– अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को आश्रम और धर्मशाला में प्रवेश के समय अपने मूल स्थान से निर्धारित फार्म पर कोरोना फिटनेस सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

– 65 साल से अधिक आयु के तीर्थयात्री, गर्भवती महिलाएं तथा 10 साल से कम आयु के बच्चे को आश्रम और धर्मशाला प्रबंधन द्वारा परिसर से बाहर जाने, पवित्र स्नान करने तथा पर्यटन स्थलों पर जाने से रोकने के लिए कहा जाएगा।

राज्यसभा में गृह मंत्री शाह ने दी उत्तराखंड आपदा की पूरी जानकारी, देखिए वीडियो क्या-क्या कहा

– इसके साथ ही कुंभ मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में संगठित रूप से भजन, गायन एवं भंडारे के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

होटल-गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के लिए नियम तय

मास्क पहनने पर ही होटल के अंदर अनुमति मिलेगी। उत्तराखंड सरकार ने होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के लिए नियम तय कर दिए हैं। सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को ही रुकने की अनुमति होगी। इसके साथ ही होटल में मास्क पहनने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके साथ ही होटल और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले हर व्यक्ति को हरिद्वार आने की तिथि से 72 घंटे पहले तक की RTPCR निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this