Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड पुलिस का महिला कमांडो दस्ता, ATS में पहली बार 22 जांबाज बेटियां; महाकुंभ में होंगी तैनात
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड पुलिस का महिला कमांडो दस्ता, ATS में पहली बार 22 जांबाज बेटियां; महाकुंभ में होंगी तैनात

हरिद्वार महाकुंभ में एक तरफ श्रद्धालुओं की गंगा स्नान, दान-पुण्य की तैयारी है तो दूसरी तरफ उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा को लेकर भी अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इस बार आतंकवाद निरोधक दस्ते में महिला कमांडो भी तैनात की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर...

भारत की बेटियां किसी से कम हैं के…. यह फिल्मी डायलॉग नहीं 100 फीसदी सच है। आज धरती से लेकर स्पेस तक हर क्षेत्र में बेटियां अपना लोहा मनवा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस में भी अब महिलाओं का रोल अहम होने वाला है। प्रदेश की पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस में पहली बार अब जांबाज महिला कमांडो भी नजर आएंगी।

Image

महिला पुलिसकर्मियों के 22 सदस्यीय दस्ते को टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कमांडो का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दस्ते की बात करें तो इसमें दो सब इंस्पेक्टर और 20 कॉन्स्टेबल हैं। जल्द ही इस दस्ते को एटीएस में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस जांबाज महिला कमांडो की टीम की पहली तैनाती हरिद्वार महाकुंभ में की जाएगी।

 

पहली बार महिला कमांडो को एटीएस में शामिल किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अप्रैल में इन महिला कमांडो की तैनाती महाकुंभ में की जाएगी। – डीजीपी अशोक कुमार

 

उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर जानकारी साझा की है। इसमें महिला कमांडो को निशाना साधते और फायरिंग करते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया है कि आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) में अब महिला कमांडो भी नजर आएंगी, जो किसी भी आतंकी गतिविधियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। जल्द ही PTC नरेंद्रनगर से प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये महिला कमांडो ATS का हिस्सा बनेंगी। अब तक उत्तराखंड पुलिस में एटीएस में सिर्फ पुलिस टीम ही है।

एटीएस जैसी महत्वपूर्ण भूमिका में महिला कमांडो को शामिल किया जाना पुलिस महकमे और महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम समझा जा रहा है। ये महिला कमांडो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने समेत आतंकी वारदात से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

Image

एटीएस की भूमिका को कुछ इस तरह से समझा जा सकता है कि किसी भी बड़े आयोजनों में आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने की होती है। अपनी तैनाती वाली जगह पर इन कमांडों की चौतरफा नजर होती है। किसी भी खतरे को समय रहते भांपकर ये कमांडो फौरन जवाबी ऐक्शन लेते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...